दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 1 साल हो गया है। 14 जून की उस मनहूस दोपहर को याद कर एक बार फिर सुशांत के चाहने वालों की आंखें नम हो गई हैं। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया था। वहीं आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर सुशांत फैंस और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर पुलकित सम्राट ने सुशांत को याद कर इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने इंस्टा पर सुशांत की तस्वीर शेयर कर बताया कि सुशांत जाना उनके लिए एक व्यक्तिगत नुकसान
14 Jun, 2021 09:44 AMमुंबई:दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 1 साल हो गया है। 14 जून की उस मनहूस दोपहर को याद कर एक बार फिर सुशांत के चाहने वालों की आंखें नम हो गई हैं। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया था। वहीं आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर सुशांत फैंस और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर पुलकित सम्राट ने सुशांत को याद कर इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने इंस्टा पर सुशांत की तस्वीर शेयर कर बताया कि सुशांत जाना उनके लिए एक व्यक्तिगत नुकसान की तरह लगता है।
उन्होंने लिखा-'एक साल हो गया है जब दुनिया ने आपको खो दिया है और मेरा दिमाग तुरंत उस समय पर वापस चला जाता है जब हमने एक अवार्ड फंक्शन में कुछ समय के लिए रास्ते पार किए थे। हमने हाथ मिलाया और अपने-अपने रास्ते चले गए। यादों में भावनाओं को जगाने का एक मजेदार तरीका होता है। मुझे आज भी याद है जब मैंने यह खबर सुनी कि आप नहीं रहे तो यह एक व्यक्तिगत नुकसान की तरह लगा था और वह छोटी सी बातचीत आज फिर से मेरे पास दौड़ती हुई आती है।'
उन्होंने आगे लिखा-'दुनिया ने आपको खो दिया लेकिन आप अभी भी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में मौजूद हैं जो बड़े सपने देखने की हिम्मत करते हैं। आप हर छोटे शहर के लड़के की आशाओं और आकांक्षाओं में मौजूद हैं जो किसी दिन इसे बड़ा बनाने का सपना देखता है। आप उन सभी के लिए मौजूद हैं जो यह मानना चाहते हैं कि इंसान दया करने में सक्षम हैं।
आप उन सबके लिए मौजूद हैं जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं। मैं आपको इस जिंदगी में कभी नहीं जान पाया, लेकिन अगर हम एक से अधिक बार जीते हैं, तो मैं फिर से उस दुनिया का हिस्सा बनना चाहता हूं जहां आप मौजूद हैं, एक ऐसी दुनिया जो इससे कहीं ज्यादा दयालु है। सुशांत सिंह राजपूत, आपकी याद आ रही है।'
पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश में खलबली मचा दी थी। उनकी मौत की वजह को लेकर आज भी चर्चा जारी है हालांकि अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है।