main page

डेनिश ओपन 2022 में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतने के बाद वेदांत का बयान- 'मैं सिर्फ आर माधवन का बेटा नहीं बनना चाहता, खुद से नाम कमाना चाहता था'

Updated 25 April, 2022 11:00:45 AM

एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन 2022 में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इस शानदार जीत के बाद हर भारतीय को वेदांत पर गर्व है। आर माधवन भी बेटे की सफलता से काफी खुश है। हाल ही में वेदांत ने एक इंटरव्यू में बताया कि यहां तक पहुंचने में उनके पैरेंट्स ने कितनी मेहनत की है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने पिता की छाया में नहीं रहना चाहते थे और खुद नाम कमाना चाहते थे।

मुंबई. एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन 2022 में सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इस शानदार जीत के बाद हर भारतीय को वेदांत पर गर्व है। आर माधवन भी बेटे की सफलता से काफी खुश है। हाल ही में वेदांत ने एक इंटरव्यू में बताया कि यहां तक पहुंचने में उनके पैरेंट्स ने कितनी मेहनत की है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने पिता की छाया में नहीं रहना चाहते थे और खुद नाम कमाना चाहते थे।

Bollywood Tadka
वेदांत ने कहा- 'मैं अपने डैड की शैडो में नहीं रहना चाहता था। मैं खुद से अपना नाम कमाना चाहता था। मैं सिर्फ आर माधवन का बेटा नहीं बनना चाहता था। वो हमेशा मेरा ध्यान रखते हैं। दोनों ही बहुत मेहनत करते हैं। मेरे पैरेंट्स ने जो सबसे ज्यादा त्याग किया है, उनमें से एक दुबई में शिफ्ट होना था।'

Bollywood Tadka
बता दें वेदांत की बेहतर प्रैक्टिस के लिए आर माधवन और उनकी फैमिली पिछले साल दुबई में शिफ्ट हो गए थे। आर माधवन ने बताया था- 'मुंबई में बड़े स्विमिंग पूल या तो कोरोना के कारण बंद हैं या सीमा से बाहर हैं।

Bollywood Tadka

हम यहां वेदांत के साथ दुबई में हैं, जहां उसे बड़े स्विमिंग पूल मिले हैं। वो ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहा है और सरिता (उनकी वाइफ) और मैं उसके साथ हैं।'

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

r madhavanson vedaant madhavandad shadowBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...