main page

पत्नी पत्रलेखा संग ऐश्वर्या-साहिल के रिसेप्शन पार्टी में राजकुमार की एंट्री,साड़ी में 'मिसेज राव' का दिखा खूबसूरत अंदाज

Updated 12 April, 2024 08:14:46 AM

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इडंस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही ये कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इडंस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही ये कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Bollywood Tadka

 

 

हाल ही में पत्रलेखा पति राजकुमार के साथ आनंद पंडित की बेटी ऐश्वर्या और दामाद साहिल के रिसेप्शन पार्टी में पहुंची। इस दौरान कपल का बेहद ही स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो पत्रलेखा बेज कलर की साड़ी में बेहद ही प्यारी लगी।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने गोल्ड नेकलेस, झुमके और घड़ी से लुक को पूरा किया। माथे पर बिंदी, ग्लोसी लिप्स और मिनिमल मेकअप पत्रलेखा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

हेयरस्टाइल की बात करें तो पत्रलेखा ने बालों का बन बना रखा था। वहीं राजकुमार राव के लुक की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट, ब्राउन कोट और पैंट में हैडमस दिखे। कपल ने मीडिया के सामने स्टाइलिश अंदाज में कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

 

काम की बात करें तो जकुमार जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज  माही में नजर आएंगे। ये दूसरी बार है जब दोनों स्टार्स साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसे पहले दोनों फिल्म रूही में दिखे थे। वहीं पत्रलेखा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Rajkummar RaoPatralekhaLookBeautifulLatest PicturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...