main page

राजपाल यादव के घर एक बार फिर गुंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Updated 11 October, 2018 03:35:28 PM

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर पिता बन गए है। नवरात्रि के शुभ दिनों में राजपाल के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। राजपाल के इससे पहले भी एक बेटी है। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी BIG SISTER नाम की टी-शर्ट पहने हुए है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर पिता बन गए है। नवरात्रि के शुभ दिनों में राजपाल के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। राजपाल के इससे पहले भी एक बेटी है। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी BIG SISTER नाम की टी-शर्ट पहने हुए है। उन्होंने लिखा,' मेरी छोटी सी बेटी अब बड़ी बहन बन गई है। इस नवरात्रि के शुभ दिनों में घर में एक नन्हीं परी ने जन्म लिया।'

 


वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव पंजाबी फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता लीड रोल में है। इसके अलावा वह 'टोटल धमाल' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में होंगे।

: Konika

rajpal yadavbaby girlradha yadav

loading...