main page

राखी सावंत को गिफ्ट में मिली नई चमचमाती BMW कार, केक काटकर 'ड्रामा क्वीन' ने मनाई खुशी

Updated 12 April, 2022 01:35:17 PM

बिग बॉस 15 में नजर आ चुकीं राखी सावंत को लाइलाइट में रहना अच्छे से आता है। हाल ही में उन्हें नई BMW कार गिफ्ट मिली है, जिसे पाकर ड्रामा क्वीन की खुशी का कोई ठिकाना नही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को नई कार की झलक भी दिखाई है। राखी सावंत द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 15 में नजर आ चुकीं राखी सावंत को लाइलाइट में रहना अच्छे से आता है। हाल ही में उन्हें नई BMW कार गिफ्ट मिली है, जिसे पाकर ड्रामा क्वीन की खुशी का कोई ठिकाना नही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को नई कार की झलक भी दिखाई है। राखी सावंत द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Bollywood Tadka


  
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा, "मेरी नई कार, मुझे गिफ्ट में मिली।" वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी को गिफ्ट BMW बेहद शानदार है। यह रेड कलर के लुक में है। इस कार की खुशी राखी ने केक काटकर मनाई। फैंस ड्रामा क्वीन को इस अचीवमेंट के लिए खूब बधाईयां दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)


बता दें, राखी सावंत को अक्सर उनके घर के बाहर आउटिंग में स्पॉट किया जाता है, जहां वो कभी अपने लुक्स तो कभी बयान को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। बीते दिनों उन्हें RRR की सक्सेस पार्टी में देखा गया था, जहां उन्होंे राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ भी वीडियो बनाया था।  

Content Writer: suman prajapati

Rakhi SawantBMW cargiftBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...