30 अप्रैल को बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि के जाने से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। वहीं मंगलवार 12 मई की दोपहर बॉलीवुड के चहते चिंटू जी की आत्मा की शांति के लिए उनके घर में एक और पूजा की गई। ऋषि की तेहरवीं की रस्म में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होने पहुंचे। इस दौरान की एक तस्वीर ऋषि की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर शाहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पहली तस्वीर में रिद्धिमा अपने पापा की तस्वीर के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं।
13 May, 2020 07:45 AMमुंबई: 30 अप्रैल को बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि के जाने से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। वहीं मंगलवार 12 मई की दोपहर बॉलीवुड के चहते चिंटू जी की आत्मा की शांति के लिए उनके घर में एक और पूजा की गई। ऋषि की तेहरवीं की रस्म में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होने पहुंचे। इस दौरान की एक तस्वीर ऋषि की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर शाहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पहली तस्वीर में रिद्धिमा अपने पापा की तस्वीर के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं।
ऋषि की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर हार चढ़ा है,जबकि रिद्धिमा अपने पापा के फोटोफ्रेम के ठीक पीछे खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा-'लव यू पापा ऑलवेज'। इसके अलावा एक तस्वीर में रिद्धिमा भाई रणबीर के सात पूजा करती दिख रही हैंष
ऋषि कपूर की तेहरवीं में करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, अरमान जैन, आदर जैन, अनीसा जैन, रीमा जैन, बबीता कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर की तेहरवीं में पहुंचे। आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के साथ देखा गया। वहीं एक्टर के चौथे पर सिर्फ कुछ लोग ही शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीर भी सोशल साइट पर वायरल हुई थी। तस्वीर में जहां नीतू कपूर ने सफेद सूट पहना हुआ था , तो वहीं सफेद कुर्ता पहने हुए रणबीर ने अपने सिर पर पगड़ी भी पहनी हुई थी।
बता दें कि ऋषि का निधन 30 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। लह पिछले दो साल से ब्लड कैंसर से जंग लड़ रहे थे। ऋषि का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया था। जबकि उनका अस्थि विसर्जन मुंबई के बाणगंगा टैंक में किया गया था। लाॅकडाउन की वजह से ऋषि की फैमिली वाले और कुछ करीबी ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सके थे।