main page

आलिया से पहले इन हसीनाओं संग जुड़ा है रणबीर का नाम, इमरान की वाइफ को भी किया था डेट

Updated 28 September, 2019 11:25:29 AM

लीवुड एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंडस्ट्री में ''चॉकलेटी बाॅय'' के नाम से फेमस रणबीर लड़कियों के पसंदीदा एक्टर हैं। र

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंडस्ट्री में 'चॉकलेटी बाॅय' के नाम से फेमस रणबीर लड़कियों के पसंदीदा एक्टर हैं। रणबीर के चेहरे की मासूमियत उन्हें इंडस्ट्री का क्यूट एक्टर बनाती है। फिल्मों से ज्यादा रणबीर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट के साथ उनके  प्यार के चर्चे रहे हैं। आज रणबीर के बर्थडे पर जानें उनके प्यार के कुछ खास चर्चे...

Bollywood Tadka

सोनम कपूर

 

रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया। 'कॉफी विद करण' के सेट पर सोनम कपूर ने खुलकर इस बारे में बात भी की थी।

Bollywood Tadka

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों को कई जगहों पर एक-साथ देखा जाता था। कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए।  इसके बाद एक इँटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे। इसके बाद ये भी खबरें आईं कि रणबीर एक ओर दीपिका को डेट कर रहे थे तो दूसरी ओर कैटरीना कैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं। हालांकि ब्रेकअप के बाद अब रणबीर और दीपिका अच्छे दोस्त हैं।

Bollywood Tadka

कैटरीना कैफ

रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को भी डेट कर चुके हैं। दोवों की मुलाकात फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर हुई थी। उस समय रणबीर दीपिका को और कैटरीना सलमान खान को डेट कर रहीं थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना अपना ज्यादा समय रणबीर के साथ बिताने लगीं। रणबीर भी उनके खास दोस्त बन गए। दोनों ऑफ कैमरा भी एक दूसरे के साथ इंटीमेट होते नजर आए है लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना से नजदीकियों के चलते सलमान और रणबीर में अनबन हो गई थी।

Bollywood Tadka

 

नरगिस फाखरी

रणबीर कपूर का नाम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों एक साथ फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आए थे। फिल्म के दौरान नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए। यह फिल्म ब्लाॅकबस्टर साबित हुई थी। 

 

Bollywood Tadka

अवंतिका मलिक

एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक एक समय रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। कम ही लोगों को पता है कि अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 'जस्ट मोहब्बत' नामक सीरियल में उन्होंने एक्टिंग किया था। रणबीर उनसे मिलने के लिए सीरियल के सेट पर भी जाते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।

Bollywood Tadka

आलिया भट्ट

रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की नजदीकियां 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर बढ़ी। कपल के  परिवारवालों को भी इनके रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है। आए दिन इश कपल को कई जगहों पर देखा जाता है।

: Smita Sharma

ranbir kapooraffairdeepika padukonealia bhattavantika malikkatrina kaifBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Newscelebrity

loading...