main page

'कंगना को मुंबई में रहने का अधिकार नहीं' अनिल देशमुख का ये बयान सुन भड़कीं बहन रंगोली, बोलीं-हम आएंगे कर लो जो करना है

Updated 05 September, 2020 12:28:09 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की, जिसके बाद मुंबई के कई लोगों ने एक्ट्रेस के इस बयान का विरोध किया गया और कही एक्ट्रेस के नाम के पुतले  भी फूंके गए। लेकिन कंगना को हेटर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की, जिसके बाद मुंबई के कई लोगों ने एक्ट्रेस के इस बयान का विरोध किया गया और कही एक्ट्रेस के नाम के पुतले  भी फूंके गए। लेकिन कंगना को हेटर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्ट्रेस हमेशा अपने मन की करती हैं। अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस की बहन रंगोली की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Bollywood Tadka


बता दें बीते दिनों से कंगना और संजय राउत के बीच काफी विवाद छिड़ा हुआ था। उन्होंने कंगना को मुंबई वाले बयान पर कहा था कि उसने जिस थाली में खाया उसी में थूका दिया। उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए, हो सके तो सारा खर्चा हम देंगे। 

Bollywood Tadka


वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी कंगना को लेकर अपना बयान दिया और कहा कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बहन को लेकर इस तरह शब्द सुनकर रंगोली का खून खोला और उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि तुम्हे मुंबई न आने के लिए कहने का अधिकार किसने दिया। हम 9 सितंबर को मुंबई वाले घर आ रहे है, जो करना है कर लो। 

Bollywood Tadka


बता दें कंगना की बहन रंगोली चंदेेल सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में कंगना को लेकर उनका ये पोस्ट सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है। 

: suman prajapati

rangoli chandelreactsAnil Deshmukhstatementkangana ranautBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...