main page

पहली डेट पर आदित्य की यह बात छू गई रानी के दिल को, फिर आए दोनों करीब

Updated 21 March, 2018 10:56:00 AM

अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आज रानी फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के साथ सफल मैरिड लाइफ जी रही हैं। दोनों की शादी की को 4 साल हो गए हैं।

मुंबई:  अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आज रानी फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के साथ सफल मैरिड लाइफ जी रही हैं। दोनों की शादी की को 4 साल हो गए हैं। इस मौके पर जानिए दोनों की पहली मुलाक़ात कैसे हुई।  रानी मीडिया में आदित्य के साथ हुई पहली मुलाक़ात के बारे में बता चुकी हैं कि दोनों सम्पन रेस्त्रां में मिले थे। तब रानी ने सिर्फ एक फिल्म में काम किया था।

Bollywood Tadka

दोनों के बीच दोस्ती हुई और काफी समय बाद दोनों को एहसास हुआ कि वे एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। रानी मुखर्जी ने अपनी पहली डेट पर ले जाने के मामले आदित्य काफी ट्रेडिशनल रहे। आदित्य खुद रानी के घर गए और रानी को डेट पर ले जाने के लिए उनके पेरेंट्स से इजाज़त मांगी। रानी के अनुसार आदित्य का यह अंदाज़ उनके दिल को छू गया था।

 

Bollywood Tadka


कुछ समय तक डेटिंग के बाद रानी और आदित्य ने यह तय किया था कि वे अपने रिश्ते को ज़ाहिर नहीं करेंगे। वास्तव में, दोनों यह समझने के लिए वक़्त चाहते थे कि क्या वाकई दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए दिल और मन से तैयार हैं या नहीं। रानी मुखर्जी के साथ रिश्ते के बाद आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना तलाक ले लिया।

:

rani mukhrjeeaditya choprafirst datebirthday

loading...