main page

सुरक्षा को लेकर जहां दीपवीर ने उठाया बड़ा कदम, वहीं मेहमानों को भी दे डाली ये चेतावनी

Updated 13 November, 2018 05:08:14 PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। दोनों परिवार के साथ इटली पहुंच चुके हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तरह रणवीर और दीपिका ने भी अपनी शादी में मोबाइल बैन रखा हैं। शादी के बाद रणवीर और दीपिका मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रि

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। दोनों परिवार के साथ इटली पहुंच चुके हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तरह रणवीर और दीपिका ने भी अपनी शादी में मोबाइल बैन रखा हैं। शादी के बाद रणवीर और दीपिका मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन रखेंगे। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, रिसेप्शन के दौरान रणवीर और दीपिका आने वाले मेहमानों से किसी तरह का कोई गिफ्ट अक्सेप्ट नहीं करेंगे।

 

Bollywood Tadka

 

जी हां, सोशल मीडिया के जरिए सामने आया रिसेप्शन कार्ड में इन दोनों ने अपने गेस्ट्स से गिफ्ट ना लाने का अनुरोध किया हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक- दीपिका और रणवीर नहीं चाहते कि उनके लिए कोई भी मेहमान किसी तरह का गिफ्ट लेकर आए। इसकी जगह पर दीपिका के NGO को डोनेट कर सकते हैं। दीपिका के NGO का नाम 'द लाइव लव लॉफ फाउंडेशन' है जो मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाने का काम करता है। कार्ड के अंदर इस बात को मेंशन किया गया है और डिटेल्स भी दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी खास बंदोबस्त किए गए है। कार्ड पर QR Code बनवाया गया है, जिसे स्कैन कर के ही मेहमानों की एंट्री होगी। 

 

Bollywood Tadka

 
 
बता दें कि रणवीर और दीपिका मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में परिवार और खास दोस्तों को 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे। साथ ही बेंगलुरू में 21 नवंबर को रिसेप्शन देने की बात कही जा रही हैं। बात दें, पिछले दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने शादी का ऐलान किया था। तब से इन दोनों की शादी चर्चा का विषय बन गई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैन्स भी इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

 

Bollywood Tadka

: Konika

ranveer singhdeepika padukonegiftdonationsecurity

loading...