main page

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह ने बखूबी अदा किया है पंजाबी मुंडे का किरदार

Updated 28 July, 2023 04:50:07 PM

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आखिरकार आज दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह औऱ आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं।

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आखिरकार आज दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह औऱ आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं। हालांकि फिल्म में रणवीर के कैरेक्टर रॉकी की खूब चर्चा है। दरअसल अपनी असाधारण एक्टिंग क्षमताओं के लिए फेमस सुपरस्टार रणवीर सिंह ने फिल्म में एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को दीवाना कर दिया है। बैंड बाजा बारात में बिट्टू शर्मा के रूप में उनकी यादगार भूमिका के बाद, यह उनका दूसरा किरदार है जो दिल्ली-बेस्ड है, जो एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। 

फिल्म में ऱणवीर दिल्ली के एक अमीर लड़के रॉकी रंधावा के किरदार में हैं। रणवीर का ट्रेडमार्क स्टाइल और करिश्मा उनकी पूरी भूमिका में प्रमुखता से प्रदर्शित होता है, क्योंकि वह अपनी उपस्थिति से स्क्रीन पर राज कर रहे हैं, जिससे दिल्ली बॉय के किरदार के लिए उनकी सूटेबिलिटी कन्फर्म होती हैं, जो केवल उनके लिए ही बनाया गया था। इससे यह भी साबित होता है कि वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो सफलतापूर्वक एक दिल्ली बॉय के भूमिका में परफेक्ट लग सकते है। 

फिल्म में रॉकी के रूप में उनकी परफॉर्मेंस कमाल है, और उन्होंने अपने शानदार अभिनय कौशल से न सिर्फ प्रशंसकों और दर्शकों को हैरान किया बल्कि इसके साथ पूरा न्याय भी किया है। रॉकी के रूप में रणवीर द्वारा प्रदर्शित लहजे से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक, यह साबित करता है कि वह दिल्ली के लड़के की बारीकियों में बिल्कुल फिट होते हैं। रॉकी के बहुस्तरीय किरदार में रणवीर सिंह को कॉमेडी और इमोशनल दोनों सीन्स में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देखना एक अच्छा अनुभव है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और रणवीर सिंह दोनों ही सभी का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करते हैं। फिल्म में एक बार जब उनकी एंट्री होती है, तो वह दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित करते हैं और सहजता से एक दिल्ली पंजाबी जेंटलमेन की भूमिका निभाते हैं, जिससे कई लोगों को यकीन हो जाता है कि वह वास्तव में अपने होमटाउन मुंबई के बजाय दिल्ली से है। दिल्ली बॉय के कैरेक्टर में उनकी प्रामाणिकता इतनी प्रभावशाली है कि उनके किरदार रॉकी को लोग और भी ज्यादा एंजॉय करते है।

Content Editor: Jyotsna Rawat

love storyRocky and RaniRanveer SinghPunjabi Mundaरॉकी और रानी की प्रेम कहानीरणवीर सिंह

loading...