बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ''गली बॉय'' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रैस आलिया भट्ट हैं। गली बॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर ...
02 Jan, 2019 02:09 AMमुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रैस आलिया भट्ट हैं। गली बॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह ने नए साल के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'गली ब्वॉय' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह ने अपने फैंस को नए साल का तोहफा भी दे दिया है। शेयर किए गए इस पोस्टर में किसी स्टार का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी को लेकर खबरें आई थीं कि ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई स्थित कुर्ला के एक रैपर नावेद शेख का रोल करते दिखाई देंगे. वहीं आलिया के रोल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. ये फिल्म फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली है.