main page

दीपवीर की शादी की तस्वीरें आईं सामने, साउथ इंडियन लुक में बेहद जंच रहे हैं रणवीर

Updated 15 November, 2018 10:10:57 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कल इन दोनों ने लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की है। आज ये जोड़ा सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगा। हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि मेहमान साउथ के पारंपारिक लुक में ही तैयार हुए

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कल इन दोनों ने लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की है। आज ये जोड़ा सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगा।

 

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि मेहमान साउथ के पारंपारिक लुक में ही तैयार हुए थे। सबसे खास थे इस दौरान रणवीर और दीपिका के आउटफिट्स और उनका लुक।

 

Bollywood Tadka

 

शादी में दीपिका के आउटफिट्स फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे। बुधवार को हुई शादी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइनर जोड़ा पहना था। इस दौरान दीपिका सब्यसाची के रेड और गोल्डन कलर के ब्राइडल लहंगे में पारंपारिक साउथ इंडियन दुल्हन की तरह सजी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो अपनी शादी में सफेद रंग का साउथ इंडियन आउटफिट्स पहने हुए थे।

 

Bollywood Tadka

 

व्हाइट कुर्ता और मुंडु में रणवीर बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे थे। रणवीर अक्सर ही अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। ऐसे में, फैन्स उन्हें दूल्हे को रूप में तैयार हुए देखने के लिए काफी बेसब्र हैं।

 

Bollywood Tadka

 

दीपिका की शादी के लिए सभी लड़की वाले साउथ इंडियन ट्रेडिशनल तरीके से तैयार हुए थे। दुल्हन बनी दीपिका पादुकोण विला के टॉप से जब वेन्यू पर आ रही थीं, तो कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पा रहा था। 

 

Bollywood Tadka


इसके बाद आज ये जोड़ा सिंधी रीति-रिवाजों के साथ भी शादी करने वाला है। बता दें कि इनकी शादी विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में होनी हैं, लेकिन दीपिका और रणवीर परिवार और दोस्तों के साथ लेक कोमो के पास बने कास्टा दिवा रिजॉर्ट और स्पा (CastaDiva Resort & SPA) में ठहरे हुए हैं।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Glimpses from the #DeepVeerWedding today at #LakeComo @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Nov 14, 2018 at 8:45am PST

 

: Konika

ranveer singhdeepika padukonemarriage pictures

loading...