बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ''सिंबा'' की प्रमोशन में बिजी हैं। रणवीर बाॅलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एनर्जी के आगे हर कोई फेल है। रणवीर पब्लिक प्लेस पर अक्सर ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाते हैं।
18 Dec, 2018 12:35 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सिंबा' की प्रमोशन में बिजी हैं। रणवीर बाॅलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एनर्जी के आगे हर कोई फेल है। रणवीर पब्लिक प्लेस पर अक्सर ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाते हैं। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)
कभी फैंस की भीड़ के बीच गाड़ी पर चढ़ जाना तो कभी अपने स्टाइल सेंस से सबको हैरान कर देना। रणवीर की ये हरकतें उन्हें सबसे अलग बनाता है। हाल ही में रणवीर एक शादी में ही पहुंच गए। दरअसल,रणवीर अपनी फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन के लिए जे डब्ल्यू मैरियट होटल में गए थे। इस दौरान उस हौटल में किसी की शादी हो रही थी। फिर क्या रणवीर इस शादी में पहुंच गए। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)
हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। अपने फेवरेट स्टार को शादी में देख सिर्फ मेहमान ही नहीं बल्कि दूल्हा दुल्हन भी हैरान हो गए। रणवीर ने शादी में आए मेहमानों के साथ सेल्फी भी ली। रणवीर इस दौरान दूल्हा-दुल्हन से मिले और उन्हें बधाई दी। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)
इटली में रचाई शादी
बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)
वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ओपोजिट सारा अली खान हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।
यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुखय किरदार में है। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगे।