main page

रणवीर को देख बेकाबू हुए फैंस, बीच सड़क घेरी गाड़ी तो  एक्टर ने कार के ऊपर चढ़ दिया कोरोना को लेकर खा

Updated 11 November, 2020 01:17:36 PM

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं रणवीर भी अपने  फैंस की खुशी के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देख हर कोई हैरान हो जाता है। एक बार फिर रणबीर ने कुछ ऐसा ही किया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं रणवीर भी अपने  फैंस की खुशी के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देख हर कोई हैरान हो जाता है। एक बार फिर रणबीर ने कुछ ऐसा ही किया है।

Bollywood Tadka

दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह की गाड़ी को उनके फैंस की भीड़ ने घेर लिया था। फैंस को देख रणवीर ने अपने अंदाज से उन्हें खुश करने की कोशिश की। रणवीर ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा और सीधा अपनी कार की छत पर चढ़ गए।

Bollywood Tadka

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर कभी फैंस को देख हाथ हिला कर उनका अभिवादन कर रहे हैं तो कभी फ्लाइंग किस कर रहे हैं। लुक की बात करें तो रणवीर ग्रे कलर की हुडी जैकेट और नी-लेंथ शोर्ट पैंट में दिखे।  रणवीर ने अपने चेहरे पर ब्लैक कलर का फेस मास्क लगा रखा था। रणवीर का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#RanveerSingh snapped post his shoot. Climbs up on his car so he can address his fans well. 📽 Rachana Shah

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 9, 2020 at 10:11pm PST

: Smita Sharma

ranveer singhjumpsmessageviral videoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...