main page

वर्ल्ड कप की शुरुआत के बीच एमएस धोनी से मिले रणवीर सिंह, पूर्व क्रिकेटर की गाल पर किया KISS

Updated 05 October, 2023 04:07:37 PM

एक्टर रणवीर सिंह का हर अंदाज निराला होता है। वह अक्सर अपने अतरंगे स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अब जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है तो इसी बीच एक्टर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह का हर अंदाज निराला होता है। वह अक्सर अपने अतरंगे स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अब जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है तो इसी बीच एक्टर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 


रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एमएस धोनी को गले लगाए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर पूर्व क्रिकेटर को प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं, धोनी ब्लू टी-शर्ट में कूल दिख रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

दोनों सेलिब्रेटीज की यह मुलाकात मुंबई में हुई, जहां क्रिकेटर कथित तौर पर एक विज्ञापन शूट के लिए गए थे।

 

काम की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। वहीं एक्टर अब फिल्म डॉन 3 में दिखाई देंगे।

Content Writer: suman prajapati

Ranveer SinghmeetMS DhonikissedcheekBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...