main page

दोस्त की शादी में रणवीर सिंह ने जमाई महफिल, 'चुन्नी मेरी रंग दे ललारिया' सॉन्ग पर किया एनर्जेटिक डांस

Updated 11 January, 2024 04:50:29 PM

एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा एनर्जेटिक डांस से भी लोगों का खूब दिल जीतते हैं। उन्हें कई बार फैमिली फंक्शन और डीजे नाइट्स में जबरदस्त डांस करते देखा गया है। अब हाल ही में एक बार फिर रणवीर ने अपने धांसू डांस से लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में रणवीर सिंह अपनी दोस्त संग पंजाबी गाने चुन्नी मेरी रंग दे ललारिया पर थिरकते नजर आए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा एनर्जेटिक डांस से भी लोगों का खूब दिल जीतते हैं। उन्हें कई बार फैमिली फंक्शन और डीजे नाइट्स में जबरदस्त डांस करते देखा गया है। अब हाल ही में एक बार फिर रणवीर ने अपने धांसू डांस से लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में रणवीर सिंह अपनी दोस्त संग पंजाबी गाने 'चुन्नी मेरी रंग दे ललारिया' पर थिरकते नजर आए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka


दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने मुंबई में दोस्त करिश्मा करमचंदानी की शादी अटेंड की, जहां उन्होंने एक दोस्त संग पंजाबी गाने पर खूब महफिल जमाई। रणवीर ने डांस फ्लोर पर करण औजला के गाने 'चुन्नी मेरी रंग दे ललारिया' पर खूब समां बांधा। एक्टर के डांस स्टैप को हर कोई देखता रह गया और उनकी खूब तारीफ भी हो रही है।

 


लुक की बात करें तो इस रणवीर सिंह ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। एक्टर ने ब्लैक कलर के शेरवानी सूट के साथ ब्लैक हाई हील जूते कैरी किए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे है। 

 

बता दें, रणवीर सिंह की BFF करिश्मा करमचंदानी ने 5 जनवरी, 2024 को अपने सपनों के राजकुमार संग शादी के बंधन में बंधी है, जहां से एक्टर का डांस वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

Content Writer: suman prajapati

Ranveer Singhperformenergetic dancefriend weddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...