main page

‘सर्कस’ के सेट से रणवीर सिंह ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, रोहित शेट्टी ने कहा "अजीब जानवर...”

Updated 06 December, 2022 12:00:26 PM

रणवीर सिंह ने एक फन्नी वीडियो साझा किया है, जिसमें पूजा हेगड़े उनके साथ अपना केक शेयर करने से इनकार करती हैं।

मुंबई। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘सर्कस’ के शूट से एक मजेदार थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी सह-कलाकार पूजा हेगड़े के केक पर नजर गड़ाए हुए हैं, जब वह अपना हिस्सा खा चुके होते हैं। वीडियो में निर्देशक रोहित शेट्टी को उन्हें 'भूखा' कहते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में रणवीर काले रंग की टी-शर्ट और मूंछों के साथ दिखाई दे रहे हैं - जो फिल्म सर्कस में उनका लुक है। वह टेबल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं और उनके सामने ढेर सारे केक और पेस्ट्री रखे हुए हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने हिस्से का केक खत्म कर लिया है और पूजा हेगड़े की प्लेट से एक टुकड़ा लेने की कोशिश कर रहे हैं।

पूजा हेगड़े, रणवीर का हाथ पीछे धकेल देती है क्योंकि वह अपना केक शेयर नहीं करना चाहती। वीडियो में रणवीर के एक्सप्रेशन ने फैंस का दिल चुरा लिया। रोहित शेट्टी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अजीब जानवर है, कितना भी खाए भूका ही रहता है।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बीते सोमवार को इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, "शेयरिंग इज केयरिंग, लेकिन @hegdepooja केवल केक की परवाह करती है! थ्रोबैक ऑनसेट सिर्कस...” पूजा ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे परवाह है कि आप अपना फिगर बनाए रखें, पैम्स!... सुनिश्चित करें कि आप अपने आहार पर टिके रहें। बिस्कॉफ केक... सॉरी नहीं सॉरी।'

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, ‘सर्कस’ में जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म में रणवीर का डब्बल रोल है। यह फिल्म को 1960 के दशक के हिसाब से बनाया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक स्पेशल डांस नंबर भी है। ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

BOLLYWOODRANVEER SINGHPOOJA HEGDEROHIT SHETTYCIRKUSTHROUGHBACK VIDEOFUNNY VIDEO

loading...