main page

कंधे पर चोट लगने के कारण रणवीर सिंह नहीं करेंगे IPL में परफॉर्म

Updated 02 April, 2018 04:25:47 PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में एक फुटबॉल मैच के दौरान कंधे पर चोट लग गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक महीना आराम करने की सलाह दी हैं। खबरें थी कि रणवीर आईपीएल 2018 के ग्रैंड सेलिब्रेशन की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देनेवाले थे। लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा कर लिया हैं। रणवीर के स्पोक्

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में एक फुटबॉल मैच के दौरान कंधे पर चोट लग गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक महीना आराम करने की सलाह दी हैं। खबरें थी कि रणवीर आईपीएल 2018 के ग्रैंड सेलिब्रेशन की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देनेवाले थे।

 

Bollywood Tadka

 

लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा कर लिया हैं। रणवीर के स्पोक्सपर्सन ने मीडिया को बताया था कि, ‘रणवीर सिंह आईपीएल 2018 में परफॉर्मेंस देंगे या नहीं यह बताने के लिए हमें कुछ वक्त चाहिए। अभी रणवीर अपने डॉक्टरों से बात कर रहे हैं, जिसके बाद ही हम कुछ बता सकते हैं।’

 

Bollywood Tadka

 

मीडिया में आ रहीं खबरों की मानें तो रणवीर सिंह के अचानक ऐसे चोटिल हो जाने के बाद ऋतिक रोशन आईपीएल ग्रैंड सेलिब्रेशन में दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। उन्होंने साल 2015 में भी आईपीएल में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। ऐसा संभव हो सकता है कि इस बार भी वो आईपीएल ग्रैंड सेलिब्रेशन के दौरान दर्शकों के सामने थिरकते दिखें।

 

Bollywood Tadka

 

रणवीर चोट लगने के बावजूद जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग को जारी रखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट जैसी अदाकारा हैं। फिल्म ‘गली बॉय’ को खत्म करने के बाद वो रोहित शेट्टी की मसाला एंटरटेनर ‘सिम्बा’ को शुरू करेंगे, जो इस साल के अंत में रिलीज होनी हैं।

 

:

ranveer singhIPLperform

loading...