main page

शहनाज गिल के पिता पर रेप का आरोप, बेटे शहबाज ने कहा-'ये सब झूठ है'

Updated 21 May, 2020 04:16:55 PM

बि''ग बॉस 13'' फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर हाल ही में दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया गया हैएक महिला ने उनके पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार, शहनाज के पिता ने महिला को गन पायंट पर धमकाया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। अब इस मामले में शहनाज के भाई शहबाज का बयान सामने आया है। शहबाज ने पिता पर लगे इस आरोप को झूठा बताया और कहा कि ये उनके पिता को बदनाम करने के लिए किया गया है। शहबाज ने स्पाॅटबाॅय को इंटरव्यू देते हुए कहा

मुंबई: बि'ग बॉस 13' फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर हाल ही में दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया गया हैएक महिला ने उनके पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार, शहनाज के पिता ने महिला को गन पायंट पर धमकाया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। अब इस मामले में शहनाज के भाई शहबाज का बयान सामने आया है। शहबाज ने पिता पर लगे इस आरोप को झूठा बताया और कहा कि ये उनके पिता को बदनाम करने के लिए किया गया है। शहबाज ने स्पाॅटबाॅय को इंटरव्यू देते हुए कहा-'हां पंजाब में केस दर्ज हुआ है लेकिन ये सब झूठे आरोप हैं।

Bollywood Tadka

महिला मेरे पिता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हम इस बात से परेशान है लेकिन हमाले पास पूरे सबूत है जिससे साबित हो जाएगा कि महिला झूठ बोल रही है। जिस जगह पर महिला ने खुद के साथ रेप होने की बात कही है, वह सीसीटीवी के अंडर आता है और हम उसकी रिकॉर्डिंग निकलवा रहे हैं।' वह महिला कौन है, इस बारे में पूछे जाने पर शहबाज ने कहा कि वह उसे नहीं जानते क्योंकि कुछ वक्त से वह बहन शहनाज के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि उनके पिता गलत नहीं हैंऔर जल्द ही उनके साथ न्याय किया जाएगा। बता दें कि लाॅकडाउन के कारण शहनाज और शहबाज मुंबई में फंसे हैं।

Bollywood Tadka


रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 14 मई की है। लेकिन मंगलवार यानी 19 मई को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद संतोख सिंह पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर पर गई थी। उसे पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर पर ही रहता है। पीड़िता सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची तो वह वहीं बाहर इंतजार कर रहे थे और उन्होंने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। महिला का आरोप है कि संतोख सिंह ने रोही पुल ब्यास के पास बंदूक के नोंक पर उससे बलात्कार किया। फिलहाल संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है।

Bollywood Tadka

बिग बॉस 13 ने पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल को पूरे देश में पॉपुलर कर दिया। जब शहनाज बिग बॉस हाउस में थीं तब फैमिली वीक में उनके पिता ही उनसे मिलने आए थे। शहनाज ने शो में कई बार अपने पिता का मजाक भी उड़ाया था जिसे लेकर एक बार सिद्धार्थ शुक्ला भी उनपर नाराज हुए थे।
 

: Smita Sharma

rape complaintfiledagainstshehnaz-gillfathersantokh Singh Sukhshehbazallegations falseBollywoodBollywood News and GossipCelebrity  Latest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...