बिग बॉस के फिनाले को अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। शो के विनर को जानने के लिए फैंस के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो के अनुसार शो में बिग बॉस आज हाउसमेट्स को घर में उनकी जर्नी की सैर करवाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला के बाद आज पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और शहनाज गिल
14 Feb, 2020 03:44 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस के फिनाले को अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। शो के विनर को जानने के लिए फैंस के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो के अनुसार शो में बिग बॉस आज हाउसमेट्स को घर में उनकी जर्नी की सैर करवाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला के बाद आज पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और शहनाज गिल अपने सफर की झलक देखेंगे। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को फैंस के साथ मिलने का भी मौका मिलेगा।
नए प्रोमों में पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और शहनाज गिल के सफर की एक झलक देखने को मिल रही है। इस दौरान रश्मि थोड़ा इमोशनल सी नजर आ रही हैं। फैंस के बीच खड़े होने के कारण रश्मि अपने आंसूओं पर कंट्रोल करती दिखाई दे रही हैं।
बता दें रश्मि अरहान की सच्चाई को नहीं पा रही हैं और कहीं न कहीं उस बात से दुखी हो जाती है। लेकिन रश्मि अब इस गम से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं, इसके साथ ही रश्मि कहती है 'जब आप सब का प्यार मिलता है तो बहुत हिम्मत आती है।' ऐसा कहते हुए रश्मि अपने रोने पर काबू करती नजर आती हैं।
इसके अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स भी फैंस के सामने अपना परिचय देते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं।