एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
21 Aug, 2022 01:10 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रश्मि जिम में कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही है और इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मी टू मी, नो पेन नो गेन'। सोशल मीडिया पर रश्मि के इस लेटेस्ट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस वर्कआउट वीडियो पर फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रश्मि देसाई कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है। उन्हें सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 में भी देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में वह वेब सीरीज रात्रि के यात्री 2 में भी नजर आईं थी।