main page

Mami फिल्म फेस्टिवल में नेहा धूपिया ने दी दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 28 October, 2023 05:45:44 PM

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर बिशन सिंह का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। वहीं, नेहा अभी भी अपने ससुर को खोने के गम से अभी भी उबर नहीं पाई हैं और हाल ही में वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल उन्हें श्रद्धांजलि देती दिखीं। तो एक ओर हाल ही में कार्तिक आर्यन पुणे के एक गणेश मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर बिशन सिंह का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। वहीं, नेहा अभी भी अपने ससुर को खोने के गम से अभी भी उबर नहीं पाई हैं और हाल ही में वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल उन्हें श्रद्धांजलि देती दिखीं। तो एक ओर हाल ही में कार्तिक आर्यन पुणे के एक गणेश मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..
 

 आशका गोराडिया ने रखा बेटे का ये प्यारा सा नाम


टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने पति ब्रेंट गोबले के एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी आशका ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी है और बेबी की पहली झलक उन्होंने अपने बच्चे के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इस गुड न्यूज के बाद कपल को फैंस से लेकर स्टार्स तक की खूब बधाइयां मिल रही हैं। 

 

आदित्य रॉय कपूर संग दिखी अनन्या पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री


आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले काफी दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को कई दफा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते भी देखा जा चुका है। हालांकि, रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक अनन्या और आदित्य ने कोई पुष्टि नहीं की है। इसी बीच दोनों का रोमांटिक डेट नाइट एक नया वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि दोनों के रिलेशनशिप की खबरें पक्की हैं।

 

'UT 69' रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राज कुंद्रा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'यूटी 69' लेकर खूब चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बहुत जल्द यानी 3 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की प्रमोशन में जुटे राज कुंद्रा हाल ही में पूरे परिवार संग बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं।

 

दुल्हन बन शिल्पा शेट्टी ने ढाई कयामत
 
48 की उम्र में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस दिवा शिल्पा शेट्टी के हुस्न का जलवा बरकरार है। एक्ट्रेस आज भी अपने हुस्न के जादू से मिनटों में फैंस को दीवाना बना लेती हैं। अब हाल ही में इंडस्ट्री की ये खूबसूरत एक्ट्रेस Bombay Times fashion Week के रेड कार्पेट पर उतरीं और अपने लुक से कयामत ढाती नजर आईं। इवेंट से एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने मारी स्टाइलिश एंट्री 

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित होने वाले जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आई हैं और वह अपने हुस्न का कहर बरपाती हुई इवेंट में शिरकत कर चुकी हैं। लेटेस्ट सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका खूबसूरत डिजायनर व्हाइट गाउन पहनकर इवेंट में पहुंचीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गईं हैं। 

 

दगडूशेठ हलवाई गणेश मंदिर के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन 
 

एक्टर कार्तिक आर्यन अपने काम में जी तोड़ मेहनत करने के साथ ही भगवान में भी बड़ी आस्था रखते हैं। उन्हें अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के बीच मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेते देखा जाता है। अब हाल ही में कार्तिक ने पुणे के एक गणेश मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

Two legends in one Frame: सुनील शेट्टी ने दामाद KL Rahul पर लुटाया प्यार 

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल जनवरी में क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल से शादी रचाई थी। सुनील शेट्टी न सिर्फ बेटी बल्कि अपने दामाद के भी बेहद करीब हैं और अक्सर उन पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब हाल ही में फिर सुनील ने अपने दामाद को लेकर एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

Mami फिल्म फेस्टिवल में नेहा धूपिया ने दिवंगत ससुर को किया याद

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर बिशन सिंह का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। नेहा अपने पिता समान ससुर के बेहद करीब थीं और उन्हें खोने के गम से अभी भी उबर नहीं पाई हैं। हाल ही में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का बनीं नेहा अपने ससुर को श्रद्धांजलि देती नजर आईं।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...