main page

पद्मविभूषण से सम्मानित होंगे वैजयंती माला और चिरंजीवी, सिंगर भवतारिणी का कैंसर से निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 26 January, 2024 04:47:41 PM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी और मशहूर गायिका भवतारिणी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और 47 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया है। वहीं, भारत सरकार ने गुरुवार यानी गणतंत्र दिवस से पूर्व रात्रि पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी और मशहूर गायिका भवतारिणी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और 47 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया है। वहीं, भारत सरकार ने गुरुवार यानी गणतंत्र दिवस से पूर्व रात्रि पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। साउथ एक्टर चिरंजीवी और एक्ट्रेस वैजयंती माला को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जबकि अन्य को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...  
 

कैंसर से हारी जंग दिग्गज कंपोजर इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी और मशहूर गायिका भवतारिणी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और 47 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया है। भवतारिणी के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

वैजयंती माला और चिरंजीवी को पद्मविभूषण तो मिथुन चक्रवर्ती को पद्मश्री 

भारत सरकार ने गुरुवार यानी गणतंत्र दिवस से पूर्व रात्रि पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 132 विजेताओं की इस लिस्ट में सिनेमा जगत के कई जाने माने नाम शामिल हैं। साउथ इंडस्ट्री से दो सितारों को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जबकि अन्य को पद्म भूषण अवॉर्ड से।  

 

UAE सरकार से कृति सेनन को मिला गोल्डन वीज़ा 

एक्ट्रेस कृति सेनन की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं हैं। एक्ट्रेस को UAE की सरकार की तरफ से गोल्डन वीज़ा दिया गया है। इसे पाकर एक्ट्रेस फूली नहीं समा रही हैं और उन्होंने यह वीजा दिए जाने पर UAE सरकार का खास आभार जताया है। वहीं, फैंस कृति को इस उपलब्धि के लिए खूब बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

 

हेमा मालिनी ने पद्म विभूषण विजेता वैजयंती माला से मुलाकात कर दी बधाई 

भारत सरकार ने गुरुवार रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मनोरंजन जगत में वैजयंती माला और चिरंजीवी को पद्म विभूषण के पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे में स्टार्स को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर फैंस और करीबियों की खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो और हेमा मालिनी ने भी वैजयंती माला को पद्म विभूषण दिये जाने पर बधाई दी है।

 

पति आदित्य और मां संग आउटिंग पर निकलीं यामी गौतम 


एक्ट्रेस यामी गौतम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अब हाल ही में यामी को पति आदित्य धर और मां संग मुंबई में एक स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला। अब यामी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

शमिता शेट्टी ने फैंस को दी Republic Day की शुभकामनाएं

शमिता शेट्टी ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर बेहद गर्व व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने मनमोहक महिला-केंद्रित परेड देखी, जो देश की विविधता, समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करती है। इस दृश्य ने उनमें देशभक्ति की भावना और देश की प्रगति में योगदान देने वाले समर्पित व्यक्तियों के प्रति प्रशंसा की भावना भर दी। जैसे ही भारत के रंग, परंपराएं और उपलब्धियां उनके सामने आईं, शमिता ने खुशी के साथ उत्सव मनाया, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के सामूहिक गौरव को संजोया।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment world.Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...