main page

हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहीं राखी सावंत, शूटिंग के दौरान सीढ़ियों से गिरीं ये एक्ट्रेस..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरे

Updated 15 May, 2024 06:37:03 PM

विवादों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है राखी को इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे है

बॉलीवुड तड़का टीम. विवादों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है राखी को इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस यमुना जैदी के साथ एक हादसा हो गया है। यमुना शूटिंग के दौरान सीढ़ियों से गिर गईं है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहीं राखी सावंत

 

विवादों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है  राखी को इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।  

हाइट कम है तो क्या शादी नहीं कर सकता...', ट्रोल्स पर बरसे अब्दु रोजिक

 तजाकिस्तान के मशहूर सिंगर और 'बिग बॉस सीजन 16' फेम अब्दू रोजिक को उनके सपनों की राजकुमारी मिल गई है। अब्दू 7 जुलाई को दुबई की अमीरा से निकाह करेंगे। वह एक अमीराती लड़की है।शादी से पहले 24 अप्रैल को अब्दू की सगाई हुई, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। कइयों ने उन्हें बधाई दी लेकिन कुछ ने दुल्हन की लंबाई देखकर उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। अब 'छोटा भाईजान' ने इस पर रिएक्ट किया।

पढ़ाई में भी अव्वल हैं 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', 10वीं में आए इतने नंबर

10वीं के सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट आ गए हैं। 10वीं में 93.60% स्‍टूडेंट्स पास हुए। वहीं आपकी मुन्नी अरे 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा ने भी 10वीं में कमाल कर दिया। बोर्ड में 83 प्रतिशत से पास हुई हैं और उन लोगों की बोलती बंद कर दी है, जो उन्हें रील्स बनाने को लेकर जमकर कोसते थे। अब हर्षाली ने पढ़ाई में भी अव्वल आकर ऐसे लोगों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

ऑटो में घूमने पर निकलीं तापसी पन्नू

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा अलग रखती हैं। इतना ही नहीं वह जब भी कहीं स्पाॅट होती हैं तो पैपराजी से बचती हैं। तापसी पन्नू  पैपराजी के साथ बेहद कम घुलती-मिलती हैं। यही वजह है कि हाल ही में जब उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद करना चाहा तो वह अपना मुंह छिपाती दिखीं। दरअसल, बीती रात तापसी ड़ी छोड़कर अपनी फ्रेंड संग ऑटो से मुंबई की सैर पर निकलीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें देख लिया। तापसी को अंदाजा नहीं था कि पैपराजी उन्हें वहां भी ढूंढ लेंगे। इसलिए जब तापसी पन्नू ने मीडिया को देखा तो अपना मुंह छिपाने लगीं।

 

एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी से जूझ रही शमिता शेट्टी की हुई सर्जरी 


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी हाल ही में अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर कर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, शमिता एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी से जूझ रही थीं, जिसकी हाल ही में उन्होंने सर्जरी करवाई है। हॉस्पिटल से शेयर किया एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनके लिए काफी चिंता जता रहे हैं।

 

शूटिंग के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ हादसा, सीढ़ियों से फिसलकर गिरीं यमुना जैदी


मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस यमुना जैदी इन दिनों दो ड्रामा जेंटलमैन और तेरे बिन 2 की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच सेट पर उनके साथ हादसा हो गया है। यमुना शूटिंग के दौरान सीढ़ियों से गिर गईं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।

सर्जरी के बाद महादेव की शरण में पहुंची टीवी की 'इश्तिा बहू'

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। दिव्यांका त्रिपाठी  का बीते दिनों हाथ टूट गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को सर्जरी तक करवानी पड़ी। वहीं सर्जरी के बाद हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ मंदिर पंहुची और शिव जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

सगाई और शादी से इंकार..अब थाईलैंड में चोरी-छिपे मुलाकात कर रहे हैं शिवांगी-कुशाल

 

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। कयास लगाया जा रहा था कि वो गौहर खान के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर ऑफिशियली मुहर नहीं लगाई है। इन सब अफवाहों के बीच शिवांगी और कुशाल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

 

बच्चे के लिए तरसी शिल्पा सकलानी,18 साल बाद भरी सूनी गोद अब बेटी के इर्द-गिर्द बस गई है दुनिया

मां बनना किसी भी महिला के जीवन के सबसे बड़े सुख में से एक है।हालांकि टीवी जगत में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली कईं एक्ट्रेसेस शादी के कईं सालों बाद भी मां नहीं बन पाई हैं। वहीं कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्हें सालों के इंतजार के बाद मां बनने का सुख मिला। इस लिस्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम शिल्पा सकलानी का नाम भी शामिल है। मां बनने के लिए तड़प रही इस एक्ट्रेस की गोद शादी के 18 साल बाद भरी। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसके बाद उनकी दुनिया उस नन्हीं परी के इर्द गिर्द बस गई। 

2024 Cannes Film Festival: पिंक प्रिसेंस बन उर्वशी रौतेला ने चुराया लोगों का दिल

कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल का दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल 14 मई से  25 मई 2024 तक फ्रांस के कांस शहर में आयोजित किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने हुस्न का जादू बिखेरा। रेड कारपेट पर उर्वशी बार्बी डाॅल बन कर पहुंची।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...