main page

सिंगर रक्षिता सुरेश का हुआ एक्सीडेंट, अमिताभ ने फैंस को जलसा में न आने की दी चेतावनी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 07 May, 2023 05:47:01 PM

'पोन्नीइन सेल्वन 2' में गाना गाने वाली सिंगर रक्षिता सुरेश हाल ही में मलेशिया ट्रिप के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। गनीमत रही कि एक्ट्रेस को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को एक चेतावनी दी है और कहा कि वो रविवार को उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर ना आएं। एक्टर की यह बात सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'पोन्नीइन सेल्वन 2' में गाना गाने वाली सिंगर रक्षिता सुरेश हाल ही में मलेशिया ट्रिप के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। गनीमत रही कि एक्ट्रेस को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को एक चेतावनी दी है और कहा कि वो रविवार को उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर ना आएं। एक्टर की यह बात सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

मालती मैरी संग शॉपिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा 
 

'एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काम के साथ-साथ अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह अपने बिजी वर्किंग लाइफ के बीच बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही में पीसी अपनी लाडली संग शॉपिंग करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

सलमान और आमिर पर 'अंदाज अपना अपना' के डायरेक्टर ने लगाया आरोप

फिल्म 'अंदाज अपना अपना' तो याद ही होगी..जिसमें आमिर खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिट गई। वहीं, अब इस मूवी के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने अब सलमान और आमिर पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये दोनों सुपरस्टार के चलते ही उनकी फिल्म फ्लॉप हुई।

 

माइनस 7 डिग्री में लाशों की जगह गाड़े गए थे क्रु मेंबर्स, टेंट में ऐसे शूट किए गए 'द केरला स्टोरी' के रेप सीन


तमाम विवादों के बीच 5 मई को पर्दे पर रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसे खूब सराहा जा रहा है। द केरल स्टोरी में कथित तौर पर केरल से लापता हुई 32 हजार हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका ब्रेनवाश करके धर्म परिवर्तन किया गया और बाद में आतंकवादी संगठनों के हवाले कर दिया गया, जिस पर खूब बवाल मचा। रोंगटे खड़े कर देने वाली मूवी के सीन्स को किस तरह से शूट किया गया था, इस पर हाल ही फिल्म के सिनेमैटोग्राफर प्रशांतनु महापात्रा ने खुलकर बात की।

 

पिंक थ्रेड गाउन में हुस्न-ए-मलिका बनकर इवेंट में मलाइका ने लगाए चार-चांद 

हर साल की तरह इस बार भी Chivas 18 Alchemy का शनिवार रात आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में फिल्मी सितारे खूब रंग जमाते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इस इवेंट में धांसू एंट्री मारकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मलाइका पिंक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब कहर बरपा रही हैं।

 

अमिताभ बच्चन की फैंस को चेतावनी-रविवार को जलसा के सामने ना आएं

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का देश और दुनिया में काफी क्रेज है। फैंस एक्टर की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं और अक्सर उन्हें मिलने के लिए उनके जलसा के बाहर उमड़े रहते हैं। हालांकि, अब एक्टर ने अपने फैंस को एक चेतावनी दी है और कहा कि वो रविवार को उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर ना आएं। एक्टर की यह बात सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।

सड़क हादसे का शिकार हुईं 'पोन्नीइन सेल्वन 2' की सिंगर रक्षिता सुरेश


'पोन्नीइन सेल्वन 2' में गाना गाने वाली सिंगर रक्षिता सुरेश हाल ही में मलेशिया ट्रिप के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। गनीमत रही कि एक्ट्रेस को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। फिलहाल वह मलेशिया में है।

 

ब्लैक साटिन ड्रेस में 71 की जीनत अमान ने समय को दी मात

जीनत अमान बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से हमेशा लोगों का दिल जीता है। हाल ही में इस दिग्गज को फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल की स्टोर लॉन्च में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से समय मात देती नजर आईं। 71 वर्षीय एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक देख लोग काफी हैरान रह गए और अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...