main page

हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, आदिपुरुष के विवाद पर कृति सेनन की मां ने तोड़ी चुप्पी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 23 June, 2023 07:00:12 AM

मशहूर सिंगर और हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने दावा किया कि उन्हें गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद वह दिल्ली पुलिस के हेड क्वार्टर में सुरक्षा के लिए पहुंचे। फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स और किरदारों को लेकर मचे बवाल के बीच सीता माता का रोल निभाने वाली एक्ट्रे

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर और हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने दावा किया कि उन्हें गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद वह दिल्ली पुलिस के हेड क्वार्टर में सुरक्षा के लिए पहुंचे। फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स और किरदारों को लेकर मचे बवाल के बीच सीता माता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन की मां ने चुप्पी तोड़ी है और फिल्म के सपोर्ट में अपना बयान दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

सोशल मीडिया पर लीक हुई राम चरण-उपासना की बेटी पहली तस्वीर!  

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी उपासना कमिनेनी इन दिनों क्लाउड नाइन पर हैं। कपल ने बीते दिनों शादी के पूरे 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उपासना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल है। इसी बीच राम चरण और उपासना की न्यू बॉर्न बेबी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होनी शुरू हो गई। दावा किया जा रहा था कि ये सुपरस्टार राम चरण और उपासना कमिनेनी की बेटी की पहली तस्वीर है।

हनी सिंह को 'गोल्‍डी बरार' से मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 50 लाख की फिरौती 

मशहूर सिंगर और हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात का दावा खुद सिंगर ने किया है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हनी सिंह ने दावा किया कि उन्हें गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद वह दिल्ली पुलिस के हेड क्वार्टर में सुरक्षा के लिए पहुंचे।

 

आदिपुरुष पर मचे विवाद के बीच कृति सेनन की मां ने किया रिएक्ट

हालिया रिलीज हुई कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष लगातार लोगों के निशाने पर बनी हुई है। फिल्म के डायलॉग्स और किरदारों को लेकर लोग खूब आपत्ति जता रहे हैं। हालांकि, फिल्ममेकर्स फिल्म को लेकर मचे विवाद पर अपनी सफाई दे चुके हैं। इसी बीच अब फिल्म में सीता माता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन की मां ने रिएक्ट किया है।

 

बेटी राहा के साथ छुट्टियां मनाने निकले आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। कपल फिलहाल अपनी बेटी राहा के साथ पेरेंटिंग का आनंद ले रहा है। इसी बीच, कुछ समय पहले आलिया और रणबीर बेटी राहा के साथ वेकेशन पर निकले। वेकेशन के लिए रवाना हुए कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं।

बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट ने पर्सनल लाइफ को लेकर खोले कई राज

बिग बॉस ओटीटी 2 का आगाज हो चुका है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी अपीयरेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और कईयों ने तो अपने राज भी खोलने शुरु कर दिए हैं। इस बीच एक्ट्रेस पूजा भट्ट  अपनी जिंदगी के कई सीक्रेट सबके साथ शेयर किए। एक्ट्रेस ने अपनी शादी, तलाक और बच्चों से लेकर कई खुलासे किए।

 

तलाक के बाद राजीव सेन ने चारू संग शेयर की हैप्पी सेल्फी


सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और एक्ट्रेस चारू असोपा का 8 जून को कानूनी रूप से तलाक हो गया था। कपल ने शादी के 4 साल बाद अपने पति-पत्नी वाले रिश्ते को खत्म कर दिया। तलाक के बाद राजीव ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि यहां कोई अलविदा नही है, प्यार हमेशा बना रहेगा। इसी बीच अब सुष्मिता के भाई ने अपनी एक्स वाइफ चारू के साथ एक तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

 

इब्राहिम अली खान संग पार्टी में पहुचीं पलक तिवारी

एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट गया, जिसके बाद वह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए। इसी बीच बुधवार रात इस रुमर्ड कपल को करण मेहता की बर्थडे पार्टी में देखा गया, जिसके बाद एक बार फिर वह डेटिंग की खबरों का बाजार गर्म हो गया है।

 

भुट्टा बेचने वाले शख्स के लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे सोनू सूद 

कोरोना काल और लॉकडाउन में मसीहा बनकर उबरे एक्टर सोनू सूद को कौन नहीं जानता। सोनू सूद एक बेस्ट हीरो होने के साथ ही डाउन टू अर्थ इंसान भी हैं। उनका यही अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीतता है। अब हाल ही में सोनू सूद हिमाचल प्रदेश में एक भुट्टा बेचने वाले एक शख्स के लिए रिश्ता ढूंढते नजर आए। इसका उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...