main page

रिया चक्रवर्ती ने फैंस को दी सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत, बोलीं-'अपना जीवन जिएं, यहां लाइफ नहीं'

Updated 02 September, 2021 09:39:03 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2020 में बाॅयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद खबरों में छाईं रहीं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया को सोशल मीडिया ट्रायल का शिकार होना पड़ा। इस वजह से उनके करियर भी असर पड़ा। इतना ही नहीं सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद एक्ट्रेस कुछ महीनों के लिए सलाखों के पीछे थी। हालांकि लाइफ में आईं इतनी मुश्किलों के बाद अब रिया धीरे-धीरे अपनी लाइफ में लौट रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2020 में बाॅयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद खबरों में छाईं रहीं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया को सोशल मीडिया ट्रायल का शिकार होना पड़ा। इस वजह से उनके करियर भी असर पड़ा। इतना ही नहीं सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद एक्ट्रेस कुछ महीनों के लिए सलाखों के पीछे थी। हालांकि लाइफ में आईं इतनी मुश्किलों के बाद अब रिया धीरे-धीरे अपनी लाइफ में लौट रही हैं।

Bollywood Tadka

उन्हें अक्सर मुंबई की सड़कों पर आउटिंग करते हुए कैप्चर किया जाता है। पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट होने के साथ-साथ अब रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रह रही हैं। वह अक्सर अपने विचारों को फैंस के साथ शेयर करती हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में रिया ने फैंस के लिए नोट शेयर किया जिसमें वह उन्हें  सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दे रही हैं। रिया लिखती हैं-'सोशल मीडिया पर बिना वजह स्क्रॉल करने से आदमी रियल लाइफ से कट जाता है। आप रियल लाइफ से दूर होने पर बोर होने लगते हैं। अपना जीवन जिएं, यहां लाइफ नहीं है। यह आपके चारों ओर है।'

Bollywood Tadka

इससे पहले रिया ने एक्ट्रेस और वीजे शिबानी दांडेकर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था-'दाईं ओर की महिला वह है, जो बाईं ओर की महिला जैसे हमेशा से बनना चाहती है। प्यार करने वाला, दयालु, बहादुर और सही इंसान! आपके जन्मदिन पर, मैं आपको बताना चाहती हूं कि हर कोई शिबानी दांडेकर जैसी दोस्त चाहता है।’ दुनिया की सबसे खास लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रिया हाल ही मेंरिलीज हुईं  रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आईं थीं। फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा जैसे स्टार्स हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Rhea ChakrabortySushant Singh RajputBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...