main page

जिम के बाहर स्पॉट हुई रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स ने रोक कर पूछा हालचाल तो बोली- ठीक हो रही हूं

Updated 06 February, 2021 01:51:17 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को जेल में रखा गया था। कुछ महीने पहले रिया और उनके भाई शौविक को जमानत मिली थी। अब दोनों अपनी नॉर्मल लाइफ में वापिसी कर रहे हैं। रिया और शौविक ने जिम ज्वाइन किया है। रिया अपनी फिटनेस

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को जेल में रखा गया था। कुछ महीने पहले रिया और उनके भाई शौविक को जमानत मिली थी। अब दोनों अपनी नॉर्मल लाइफ में वापिसी कर रहे हैं। रिया और शौविक ने जिम ज्वाइन किया है। रिया अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल कर रही है। हाल ही में फोटोग्राफर्स ने रिया को जिम के बाहर स्पॉट किया है। जिस दौरान फोटोग्राफर ने रिया से सवाल पूछा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में रिया जिम से बाहर निकल रही है। रिया ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जैगिंग में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फोटोग्राफर ने रिया से हालचाल पूछा रिया जी आप कैसी हैं। रिया ने दो पल रुक कर जबाव दिया "ठीक हो रही हूं अब" ये कह कर रिया गाड़ी में जाकर बैठ गई और गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बता दें रिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2019 से लिवइन में रहना शुरू कर दिया था। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कभी खुलकर बात नही की थी। सुशांत ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद भी रिया को महीने में एक बार हाजिरी लगाने के लिए पुलिस स्टेशन जाना पड़ता है। ऐसा रिया को जमानत की शर्त पर करना पड़ता है। रिया का पासपोर्ट भी जांच टीम के पास है।

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rhea chakrabortyspottedoutsidegymphotographersaskquestionBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...