main page

कुंभ के शाही स्नान को ऋचा चड्ढा ने बताया 'महामारी फैलाने वाला इवेंट', लोग बोले-'पता नहीं हिंदू से इतनी नफरत क्यों यही सब रमजान में होता तो...

Updated 13 April, 2021 08:27:19 AM

देश में कोरोना वायरस का तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इस वायरस की दूसरी लहर में युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद भी हरिद्वार में हो रहे शाही स्नान के मौके पर एक लाख भक्त गंगा नदी के किनारे पर दिखाई दिए। इस दौरान का एक वीडियो बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने फैंस के साथ शेयर किया है।

मुंबई देश में कोरोना वायरस का तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इस वायरस की  दूसरी लहर में युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद भी हरिद्वार में हो रहे शाही स्नान के मौके पर एक लाख भक्त गंगा नदी के किनारे पर दिखाई दिए।

Bollywood Tadka

इस दौरान का एक वीडियो बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए ऋचा ने हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर निशाना साधा।ऋचा  के द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में हजारों लोगों की भीड़ एक साथ देखने को मिल रही है।

 

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-'सबसे ज्यादा फैलाने वाला इवेंट।' ये वीडियो क्लिप एक न्यूज चैनल का है। इसमें बताया गया है कि शाही स्नान के मौके पर एक लाख भक्त गंगा नदी के किनारे खड़े हैं और ये सभी लोग कोरोना वायरस महामारी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

ऋचा के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ को एक्ट्रेस का ये ट्वीट रास नहीं हैं। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'अगर यही सब रमजान में होता, तब आपकी हिम्मत नहीं होती ये ट्वीट करने की।' वहीं एक अन्य यूजर ने ऋचा चड्ढा के समर्थन लिखा- 'बिना सोचे इन सब चीजों को तुरंत रोक देना चाहिए। यह सरकार के साथ-साथ लोगों को भी समझने की जरूरत है। खैर ऋचा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

बता दें कि ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऋचा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं।

Bollywood Tadka

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

richa chadhakumbh shahi snanepidemic causing eventtrolledBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...