main page

आलिया ने दिया बेटी को जन्म तो बुआ बनी रिद्धिमा ने विदेश बैठे जाहिर की खुशी, बोलीं- मैं बेबी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!

Updated 06 November, 2022 03:15:35 PM

कपूर खानदान में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे घरवालों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर के पापा बनने से उनकी बहन रिद्धिमा कपूर बुआ बन गई हैं। इसे लेकर हाल ही में उन्होंने फैंस के ब

बॉलीवुड तड़का टीम. कपूर खानदान में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे घरवालों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर के पापा बनने से उनकी बहन रिद्धिमा कपूर बुआ बन गई हैं। इसे लेकर हाल ही में उन्होंने फैंस के बीच अपनी खुशी जाहिर की है। 


हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर की बहन आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर ने कहा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं वास्तव में अभी फ्रांस में हूं, लेकिन मैं नवजात शिशु को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती! हम सभी परिवार में बहुत उत्साहित हैं। मेरी मां जैसे ही उसे देखेगी, मेरा सामना करेगी, मैं बहुत खुश हूं!"

Bollywood Tadka


बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। शादी के महज 7 महीनों में अब ये कपल माता-पिता बन गए हैं। जिंदगी में बेटी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

Content Writer: suman prajapati

Ranbir KapoorsisterRiddhima Kapoorreactsfatherbaby girlBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...