main page

होर दस्स किनिया तरीफां चाहिदी तेनु..आलिया जैसी बहू पाकर खुशी से झूमीं नीतू कपूर, ननंद रिद्धिमा ने भी पढ़े भाभी की तारीफों के कसीदे

Updated 14 April, 2022 08:40:27 AM

बाॅलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज (14 अप्रैल) को 7 फेरे लेकर प्यार के अनमोल रिश्ते से पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने वाले हैं। इस शादी का इंतजार आलिया और रणबीर के फैंस को ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों को बेसब्री था। आखिर तक शादी की डेट को लेकर जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था लेकिन 13 अप्रैल की रात दूल्हे राजा की मम्मी नीतू कपूर ने और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी बता दिया कि शादी14 अप्रैल को होने वाली है।

मुंबई: बाॅलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज ( 14 अप्रैल) को 7 फेरे लेकर प्यार के अनमोल रिश्ते से पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने वाले हैं। इस शादी का इंतजार आलिया और रणबीर के फैंस को ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों को बेसब्री था।

Bollywood Tadka

आखिर तक शादी की डेट को लेकर जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था लेकिन 13 अप्रैल की रात दूल्हे राजा की मम्मी नीतू कपूर ने और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी बता दिया कि शादी14 अप्रैल को होने वाली है।

Bollywood Tadka

नीतू कपूर ने शादी की तारीख बताने से पहले अपनी बहू आलिया भट्ट की तारीफ की। आलिया जैसी बहू पाकर खुशी से झूमीं नीतू ने कहा-'मैं क्या बोलूं उसके बारे में, वो बेस्ट है।'  

Bollywood Tadka

इसके बाद रिद्धिमा बोल पड़ीं- 'बहुत क्यूट है यार।'  इसके बाद पैपराजी उनसे पूछते हैं कि शादी कब है, इसपर रिद्धिमा और नीतू साथ में बोल पड़ीं- 'कल है।' पैपराजियों को यकीन नहीं हो रहा था तो इसपर रिद्धिमा ने पूरी लाइन कही- 'कल शादी है।'

13 अप्रैल को आलिया की मेहंदी पर पूरा परिवार 'वास्तु' भवन में जमा हुआ। रणबीर की फैमिली के साथ-साथ आलिया की फैमिली भी यहां पहुंची। मेहंदी से पहले दोपहर 2 बजे रणबीर के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में दिवंगत ऋषि कपूर और सभी पूर्वजों की याद में पितृ पूजा हुई जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल रहे। इसके बाद गणेश पूजा हुई। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Riddhima Kapoor SahaniNeetu KapoorpraisingAlia BhattMehendi ceremonyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...