पॉप सिंगर रिहाना कभी अपने लुक्स तो कभी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर ASAP Rocky के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। गुरूवार रात एक बार फिर उन्हें बॉयफ्रेंड संग न्यूयॉर्क सिटी में डिनर डेट पर देखा गया, जहां दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। अब कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
28 Jan, 2022 02:28 PMबॉलीवुड तड़का टीम. पॉप सिंगर रिहाना कभी अपने लुक्स तो कभी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर ASAP Rocky के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। गुरूवार रात एक बार फिर उन्हें बॉयफ्रेंड संग न्यूयॉर्क सिटी में डिनर डेट पर देखा गया, जहां दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। अब कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान 33 की रिहाना ब्लू एंड ब्लैक कलर की विंडब्रेकर जैकेट के साथ फरी ब्लू स्कर्ट में बोल्ड नजर आईं।
इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्ट्रैपी हील्स पहनी। इस लुक को उन्होंने गले में चेन्स और ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया।
वहीं उनके बॉयफ्रेंड ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।
डिनर डेट के बाद ये कपल रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ थाम पोज देता दिखा।
बता दें रिहाना हॉलीवुड का एक जाना माना नाम है, जो अपनी फैंश सेंस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। लुक्स के अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।