main page

शशि कपूर को याद करते हुए ऋषि ने शेयर की Rare Photos, शबाना आजमी ने भी ऐसे किया मिस

Updated 18 March, 2019 01:27:50 PM

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर की आज 81वीं बर्थ एनिवर्सरी है। शशि ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई ''साइड स्ट्रीट'' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था।

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर की  आज 81वीं बर्थ एनिवर्सरी है। शशि ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हो गया था। शशि के बर्थ-डे पर उनके भतीजे ऋषि कपूर ने उन्हें याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

 

 

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-शशि कपूर की फैमिली के लिए यह बहुत ही गर्व का दिन था।

 

जब शशि को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था। वहीं एक तस्वीर में शशि कपूर के साथ रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, रेखा, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर दिख रही हैं।

 

शबाना आजमी में भी शेयर की तस्वीर


एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी शशि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- शशिजी .. हम आपको याद करते हैं। बता दें कि शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था।

: Smita Sharma

rishi kapoorremembershashi kapoor81st birth anniversaryBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsCelebrity

loading...