main page

पेरिस के नोट्रे-डेम कैथेड्रल में लगी आग पर ऋषि कपूर समेत इन स्टार्स ने जताया दुख

Updated 16 April, 2019 04:14:26 PM

सोमवार को पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम कैथेड्रल आग लग गई, हालांकि मुख्य ढांचे को बचा लिया गया है लेकिन आगजनी से ऐतिहासिक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सदियों की विरासत खाक हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नोट्रे-डेम का फिर निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं अब बाॅलीवुड स्टार्स ने इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है।

मुंबई: सोमवार को पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम कैथेड्रल आग लग गई, हालांकि मुख्य ढांचे को बचा लिया गया है लेकिन आगजनी से ऐतिहासिक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सदियों की विरासत खाक हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नोट्रे-डेम का फिर निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं अब बाॅलीवुड स्टार्स ने इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। 

Bollywood Tadka

 

ऋषि कपूर

बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा- Notre Dame Paris Cathedral बच जाएगा। इसके पास लाखों लोगों की दुआएं और शुभकामनाएं हैं।

Bollywood Tadka

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए लिखा- यह एक विश्व त्रासदी है। मेरे पास दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। नोत्रे डेम को पसंद करने वाले हर शख़्स को मैं कहना चाहता हूं- मुझे बहुत दुख है।

Bollywood Tadka

तमन्ना भाटिया 

तमन्ना भाटिया  ने दुख जाहिर करते हुए लिखा- वो ना सिर्फ़ हमारे इतिहास के 800 साल पुराने दस्तावेज़ की तरह है, बल्कि एक ऐसी जगह भी है, जहां कई लोगों ने शांति, आशा और विश्वास हासिल किया। यह प्रतिष्ठित स्मारक दुनियाभर के कलाकारों के लिए एक प्रेरणा है और यह जानकर वाकई अफ़सोस होता है कि मानवता ने इसे खो दिया है।

Bollywood Tadka

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- उठते ही नोत्रे डेम में आग लगने की ख़बर मिली और मेरा दिल टूट गया। हिल गयी हूं। कुछ मौकों पर कैथेड्रल को देखा है, इसलिए नुक़सान को महसूस कर पा रही हूं। इतना इतिहास छिपा है। उन आग बुझाने वालों को ताकत मिले, जो इसे बचाने में जुटे हैं।

Bollywood Tadka

किम शर्मा

किम शर्मा ने इस चर्च की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरा सबसे पसंदीदा गिरिजाघरों में से एक। इस चर्च ने लाखों लोगों की प्रार्थनाओं को पूरा किया। धन्यवाद।

Bollywood Tadka

वहीं मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे और विक्की कौशल ने इंस्टग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दिख जाहिर  किया है। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

rishi kapoorsonali bendrevicky kaushalremembernotre dame cathedralfireBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...