सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी पिता और बेटे ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्टार्स और उनके फैंस काफी शॉक्ड है। इसके बाद स्टार्स और नेता उनके जल्दी ठीक हुए की कामनाएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सलामती के लिए एक के बाद एक स्टार्स के ट्वीट सामने आ रहे रहे हैं।
12 Jul, 2020 09:09 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी पिता और बेटे ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्टार्स और उनके फैंस काफी शॉक्ड है। इसके बाद स्टार्स और नेता उनके जल्दी ठीक हुए की कामनाएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सलामती के लिए एक के बाद एक स्टार्स के ट्वीट सामने आ रहे रहे हैं।
एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, जल्द ठीक हो जाएंगे मेरे भाई बच्चन सर। आपकी फैमिली की अच्छी हेल्थ के लिए दुआएं।
रवीना टंडन ने लिखा प्रार्थना करते है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, महानायक श्री @SrBachchan जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जायें। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं !
सोनम कपूर ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओगे अंकल, मेरा प्यार और प्राथनाएं।
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने लिखा, आदरणीय @SrBachchan जी!! आपने अपने जीवन में हर कठिनाई हर मुश्किल को अपने मनोबल से परास्त किया है।मुझे और पूरे राष्ट्र को पूरा भरोसा है कि आप कोरोना की लड़ाई से भी विजयी होकर सकुशल और स्वास्थ्य रूप से वापस ठीक ठाक अपने घर पहुंचेंगे।हम सबकी प्रार्थनाएँ आपके साथ है।
इस सब स्टार्स के अलावा एक्ट्रेस बिपााशा बसु, इरफान पठान, देवेंद्र फणनवीस, क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी ट्वीट कर अमिताभ के लिए अच्छी सेहत के लिए कामनाएं की।