main page

'मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम हिस्से को खो दिया...दादी के निधन से टूटे रित्विक धनजानी, बोले- मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया, आप मेरी मैजिक मां थीं

Updated 10 March, 2022 11:42:23 AM

सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आ चुके एक्टर रित्विक धनजानी के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रित्विक धनजानी की दादी ऊषा दुबे का निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं और 9 मार्च को उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली। रित्विक को दादी को खोना का बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर ने अपना दर्द बयां किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आ चुके एक्टर रित्विक धनजानी के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रित्विक धनजानी की दादी ऊषा दुबे का निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं और 9 मार्च को उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली। रित्विक को दादी को खोना का बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर ने अपना दर्द बयां किया है।

Bollywood Tadka


रित्विक ने दादी और दादा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'श्रीमती ऊषा दुबे (1947-2022) आप एक एंजल थीं जिन्होंने मुझे पाल -पोसकर बड़ा किया। आप मेरी मैजिक मां थीं। आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम हिस्से को खो दिया है। मुझे पता है कि आपको देखकर तो भगवान भी मुस्कुरा देंगे। वहां भी आप भरपूर प्यार लुटाएंगीं। अपनी मां को देखकर वो भी बहुत खुश हो जाएंगे। आप जहां भी रहो बस वहां से मुझे देखती रहना...।

 

एक्टर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और स्टार्स उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी, कृतिका वर्मा, वनराज हंस, करणवीर वोहरा और रणवीर बरार जैसे सितारों ने रित्विक की दादी के निधन पर कमेंट कर शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

Rithvik Dhanjanigrandmotherpassed awayactorsemotional postTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...