टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर रॉकी जायसवाल संग अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती है। दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद ही पसंद है। वहीं अब रॉकी ने हिना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। फोटो में उन्होंने अपनी एवरग्रीन और एवरलास्टिंग लव स्टोरी का जिक्र किया है। ये तस्वीर मिलान में एंजॉय किए गए वेकेशन की है।
11 Jun, 2019 12:03 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर रॉकी जायसवाल संग अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती है। दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद ही पसंद है। वहीं अब रॉकी ने हिना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। फोटो में उन्होंने अपनी एवरग्रीन और एवरलास्टिंग लव स्टोरी का जिक्र किया है। ये तस्वीर मिलान में एंजॉय किए गए वेकेशन की है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीरें पोस्ट हुई लोगों के कमेंट आना शुरु हो गए। कुछ लोगों ने जहां हिना और रॉकी की जोड़ी को बेहतरीन बताया तो वहीं, एक यूजर्स ने कमेंट किया एक दूसरे के लिए हमेशा।
वैसे हिना खान की लाइफ का ऐसा कोई भी मोड़ नहीं है, जिसमें रॉकी जायसवाल ने उनका साथ नहीं दिया हो। जब वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही थी, उस वक्त भी वह उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आएं थे।
बता दें कि दोनों की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपना प्यारा खुलकर पूरी दुनिया के सामने बिग बॉस के समय रखा था।