बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है, जिससे सागरिका को बड़ा सदमा लगा है। इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
14 Jan, 2021 10:09 AMमुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है, जिससे सागरिका को बड़ा सदमा लगा है। इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
सागरिका ने पिता विजयसिन्हा घाटगे के साथ वाली अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यह तस्वीरें एक्ट्रेस के बचपन से लेकर यंग होने तक की हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि अब आप हमारे साथ नहीं है, लेकिन मैं जानती हूं कि आप शांतभरी जगह में हैं। मैं एक शून्य को महसूस कर रही हूं जो कभी नहीं भरेगा। शुक्रिया मुझे यह सिखाने के लिए कि कैसे बहादुर बना जाए और दुनिया का कैसे सामना किया जाए। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और आपको याद करती हूं, डैडी। (23.09.1957- 09.01.2021)'' 
एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख उनके फैंस और स्टार्स उनके पिता के निधन पर दुख जता रहे हैं और उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं।
काम की बात करें तो सागरिका घाटगे भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से की थी। इसके बाद वो कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।
हालांकि साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।