main page

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती सैफ अली खान, ऑपरेशन थिएटर में हो रही सर्जरी

Updated 22 January, 2024 01:10:41 PM

एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को सुबह 8 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। इस दौरान उनके साथ पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सैफ के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को सुबह 8 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। इस दौरान उनके साथ पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सैफ के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं।

  

 


जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान घुटने और कंधे में फ्रैक्चर आया है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि,  किस कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, यह भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

काम की बात करें तो सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म देवरा में नजर आएंगे।


 

Content Writer: suman prajapati

Saif Ali KhanadmittedKokilaben HospitalsurgeryKareena Kapoor KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...