main page

साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक वायरल, बैडमिंटन प्लेयर बोलीं-'मेरी हमशक्ल'

Updated 06 November, 2020 09:16:35 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने अपनी बायोपिक का नया लुक शेयर किया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने अपनी बायोपिक का नया लुक शेयर किया है।

Bollywood Tadka

सायना ने परिणीति की तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में परिणीति छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए दिख नजर आ रही हैं। उनका फेशियल एक्सप्रेशन बहुत कुछ बयां कर रहा है। इस तस्वीर के शेयर करते हुए सायना नेहवाल ने लिखा-'मेरी हमशक्ल।' 

Bollywood Tadka

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बीते साल फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था और बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। इसके बाद परिणीति ने बैडमिंटन  ट्रेनिंग लेने के अलावा साइना नेहवाल की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश की।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'जबारिया जोड़ी' में नजर आई थीं। साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा परिणीति हाॅलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी। 

: Smita Sharma

saina nehwalsharefirst lookparineeti choprabiopicBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrity

loading...