''वीकेंड के वार'' में सलमान खान एक बार फिर घरवालों पर भड़कते दिखेंगे। सलमान 3 कंटेस्टेंट्स मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह और पारस छाबड़ा की क्लास लगाने वाले हैं। शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
18 Jan, 2020 10:53 AMमुंबई: 'वीकेंड के वार' में सलमान खान एक बार फिर घरवालों पर भड़कते दिखेंगे। सलमान 3 कंटेस्टेंट्स मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह और पारस छाबड़ा की क्लास लगाने वाले हैं। शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
पहले तो सलमान मधुरिमा और विशाल को उनके हंगामे के लिए लताड़ेंगे। इतना ही नहीं सलमान विशाल और मधुरिमा को घर से निकलने के लिए कहेंगे। इसके बाद सलमान पारस की क्लास लगाएंगे।
वीडियो में सलमान पारस और माहिरा से कहेंगे- 'आप दोनों के बीच जो भी चल रहा है इसे दोस्ती तो नहीं कहेंगे। यह सब दोस्ती से ज्यादा लग रहा है।'इसके बाद सलमान कहते हैं-'पारस ने अपनी गर्लफ्रेंड अकांक्षा को बाहर कहा है कि थोड़ा गेम खेलूं, एक्टिंग करूं तो बुरा मत मानना।
इसने पहले से ब्रिज बना लिया है, घर के अंदर आने से पहले।' वहीं सलमान की ये सब बातें सुन पारस कहते हैं-'सर ये क्रिएटर्स को बोलें ये फालतू की बातें ना बनाएं।' पारस की ये बात सुन सलमान और गुस्से में आ जाते हैं। वह पारस को बीच में ही रोकते हैं और कहते हैं-' ये क्रिएटर्स ने नहीं, आकांक्षा ने मुझसे क्लीयर करने को कहा है।'
पारस फिर भी सलमान को जवाब देते हैं जिसके बाद सलमान का पारा और बढ़ जाता है और वह गुस्से में कहते हैं- 'अपनी आवाज नीचे रखो।'
ये सब मेरे साथ मत करना। खबरें हैं कि सलमान पारस को शहनाज के पापा को लेकर की गई बातों पर भी गुस्सा करते दिखेंगे।
ऐ पारस ये टोन ना मुझसे मत यूज करना'. पारस फिर भी चुप नहीं होते हैं और कहते हैं- 'ये आरोप हैं और बेकार के आरोप हैं, मुझे नहीं पता कहां से आ रहे हैं ये।' अब इसके बाद सलमान पारस को और क्या कहेंगे यह आज के एपिसोड में पता चल जाएगा। बता दें कि इस बार सभी घर से बेघर होने के लिए नाॅमिनेटिड हैं। इसके साथ ही ऐसी भी खबरें हैं कि सलमान मधुरिमा को घर से बेघर कर देंगे।