main page

गिले-शिकवे भुला प्रियंका को मुबारकबाद देने पहुंचे सलमान खान

Updated 21 December, 2018 11:37:30 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। बीते दिनों ही दोनों ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन पार्टी दी।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। बीते दिनों ही दोनों ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन पार्टी दी। 

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,निक जोनस इमेज,सलमान खान,रिसेप्शन पार्टी इमेज

इस पार्टी दीपिका से लेकर कंगना रनौत तक कई स्टार्स नजर आए। पार्टी में बाॅलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान भी पहुंचे। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में सलमान ब्सैल कलर का फार्मल सूट पहने हैंडसम लग रहे हैं। 

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,निक जोनस इमेज,सलमान खान,रिसेप्शन पार्टी इमेज

सलमान ने निकयंका को अपने घर किया इनवाइट

बता दें कि सलमान न सिर्फ प्रियंका-निक के रिसेप्शन में शामिल हुए बल्कि प्रियंका और निक को अपने घर भी इनवाइट किया। रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक बांद्रा स्थित सलमान के अपार्टमेंट पर जाते भी दिखाई दिए। 

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,निक जोनस इमेज,सलमान खान,रिसेप्शन पार्टी इमेज

 

सलमान और प्रियंका के बीच मुटाव

बता दें फिल्म 'भारत' की शूटिंग के दौरान प्रियंका और सलमान के बीच काफी मनमुटाव हो गया था।निक संग शादी और कई निजी कारणों की वजह से प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत को बीच में छोड़ दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी दुश्मनी हो गई थी।

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,निक जोनस इमेज,सलमान खान,रिसेप्शन पार्टी इमेज

चाहे कई जगहों पर सलमान ने अपने और प्रियंका के बीच हुए इस टकराव को कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान अंदर ही अंदर प्रियंका से काफी नाराज थे। इसलिए जब सलमान प्रियंका और निक के रिसेप्शन में पहुंचे तो सभी की नजरें उन्हीं पर टिकीं थीं। 

 Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,निक जोनस इमेज,सलमान खान,रिसेप्शन पार्टी इमेज

स्विट्जरलैंड में मनाएंगे हनीमून

खबरों की मानें को प्रियंका-निक 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे। दोनों मोंटरियोक्स में वक्त बिताएंगे। दोनों 10 जनवरी को स्विट्जरलैंड से वापसी करेंगे। इसके बाद ये कपल न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन रवाना होंगे। 

: Konika

salman khan hindi newspriyanka chopra hindi newsnick jonas hindi newsreceptionBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...