main page

सलमान ने केक काटकर मनाया साजिद के दिवंगत भाई वाजिद खान का बर्थडे, सेलिब्रेशन में शामिल हुईं गर्लफ्रेंड यूलिया

Updated 09 October, 2021 12:28:58 PM

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का पिछले साल 31 मई को निधन हो गया था, जिससे मशहूर साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गई थी। सिंगर के निधन से उनके करीबी सदस्य और फैंस काफी हताश नजर आए थे। वो सुपरस्टार सलमान खान के काफी करीब थे। वहीं भाईजान अभी भी दिवंगत वाजिद से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में 7 अक्टूबर को उनकी बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर सलमान ने साजिद खान के साथ उनके दिवंगत भाई को याद किया और सभी के साथ मिलकर वाजिद  के लिए केक भी काटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का पिछले साल 31 मई को निधन हो गया था, जिससे मशहूर साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गई थी। सिंगर के निधन से उनके करीबी सदस्य और फैंस काफी हताश नजर आए थे। वो सुपरस्टार सलमान खान के काफी करीब थे। वहीं भाईजान अभी भी दिवंगत वाजिद से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में 7 अक्टूबर को उनकी बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर सलमान ने साजिद खान के साथ उनके दिवंगत भाई को याद किया और सभी के साथ मिलकर वाजिद  के लिए केक भी काटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

 


इस वीडियो को वाजिद के भाई साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें सलमान और उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आ रहे हैं। सलमान  खुद वाजिद के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। इसके बाद दोनों मिलकर केक काटते हैं और एक-दूसरे को केक खिलाते हैं।

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए साजिद ने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे वाजिद। महान म्यूजिशियन, माइंड-ब्लोइंग इंसान और डियरेस्ट भाई। हम तुम्हें याद करते हैं।"

 


बता दें, साजिद-वाजिद की जोड़ी देश भर में काफी फेमस थी। साजिद-वाजिद ने सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से डेब्यू किया था। फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। दबंग सीरिज के सभी गाने साजिद वाजिद ने बनाए थे। सलमान खान की सभी फिल्मों में साजिद-वाजिद की जोड़ी ही म्यूज़िक कम्पोज़ किया करती थी। वहीं वाजिद सलमान खान के काफी क्लोज थे। 

Content Writer: suman prajapati

Salman KhancelebratesSajid KhanbrotherWajid KhanbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...