main page

पूरी हुई सलमान खान के फैंस की मन्नत, भाईजान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर यूं दी ईद की मुबारकबाद

Updated 04 May, 2022 09:13:06 AM

देश भर में 3 मई को ईद का जश्न मनाया गया।  आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने अंदाज में ईद का त्योहार मनाया। वहीं हर साल की तरह इस बार भी फैंस को बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के  दीदार का इंतजार था। सलमान ने भी फैंस को इस बार निराश नहीं किया और लगभर 2 साल बाद अपने घर की बालकनी में आकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

मुंबई: देश भर में 3 मई को ईद का जश्न मनाया गया।  आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने अंदाज में ईद का त्योहार मनाया। वहीं हर साल की तरह इस बार भी फैंस को बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के  दीदार का इंतजार था। सलमान ने भी फैंस को इस बार निराश नहीं किया और लगभर 2 साल बाद अपने घर की बालकनी में आकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।  

Bollywood Tadka

सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भरी दोपहर में सलमान के फैंस उनके बांद्रा में घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए।  फैंस घर के बाहर सल्लू-सल्लू चिल्लाने लगे।

Bollywood Tadka

फैंस को देखकर सलमान खान ने वेव और हाथ जोड़कर सभी अभिवादन किया। इस दौरान सलमान  ब्लू कुर्ते में हैंडसम दिखे। फैंस सलमान के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमानन जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Salman KhanEid. FansBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...