main page

सलमान खान ने फ्रंट लाइन योद्धाओं की मदद में हाथ बढ़ाया आगे, सैनिटाइजर किया डोनेट!

Updated 30 May, 2020 01:47:49 PM

सलमान खान ने कोरोना संकट के दौरान एक बार फिर से मदद का हाथ बढ़ाया है। जी हां, इस बार सलमान ने फ्रंट लाइन योद्धाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है...

नई दिल्ली। महामारी के बीच, मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर अपना समर्थन दिया है और इस बार अभिनेता मुंबई के फ्रंट लाइन योद्धाओं के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड 'FRSH' लॉन्च किया था।


आज के समय में इसकी उच्च मांग को देखते हुए, सलमान ने उदारतापूर्वक अपने ब्रांड 'FRSH' का हैंड सैनिटाइजर, मुंबई पुलिस विभाग में दान किए हैं। इस कठिन समय में विभिन्न दान करने के लिए अभिनेता को सलाम है। अतीत में सलमान ने जरूरत पड़ने पर देश के जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभवतः मदद की है।


युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने अभिनेता और उनकी दयालुता के बारे में अच्छी बातें लिखते हुए साझा किया- 

सलमान की उदारता और स्थिति के बारे में उनकी जागरूकता ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और अभिनेता के इस सराहनीय कदम की खूब तारीफ की जा रही है। उनके कुछ प्रशंसकों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा:


पनवेल फार्महाउस में हैं सलमान
सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, लेकिन जरूरत के इस समय में, उन्होंने मुंबई पुलिस तक पहुंच सुनिश्चित करने और सहायता करने का प्रयास किया है, जो शहर के लोगों के लिए पूरी सावधानी से काम कर रहे हैं। अपने इस परोपकारी स्वभाव के कारण सलमान खान लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं और यही वजह है कि उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है।                                                                                                     

: Chandan

Salman Khancorona front line warriorsfrsh sanitizerssalman khan new brand frshcorona warriorsसलमान खानकोरोना वायरसcoronaviruscorona viruscovid19सलमान खान का नया ब्रैंड

loading...