main page

गरीबों के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर

Updated 31 August, 2020 11:06:48 AM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना काल में भी सलमान ने बहुत सारे लोगों की मदद की। राशन देने से लेकर मजदूरों के खाते में पैसे डालने तक सलमान ने हर तरह से मदद की। हाल ही में सलमान ने अपना किया हुआ वादा पूरा किया है दरअसल  2019 में आई बाढ़ में महाराष्ट्र का खिद्रापुर गांव बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना काल में भी सलमान ने बहुत सारे लोगों की मदद की। राशन देने से लेकर मजदूरों के खाते में पैसे डालने तक सलमान ने हर तरह से मदद की। हाल ही में सलमान ने अपना किया हुआ वादा पूरा किया है दरअसल  2019 में आई बाढ़ में महाराष्ट्र का खिद्रापुर गांव बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। एक्टर ने इस गांव को गोद लिया था और वादा किया था इस बाढ़ में प्रभावित लोगों को वह घर बना कर देगें। इन घरों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Bollywood Tadka
महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर सलमान खान द्वारा पूरे किए गए वादे को बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के खिद्रापुर गांव में घरों की नींव रखते हुए की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और एलेन फाउंडेशन की ओर से 250 स्क्वायर फीट के घर बनाकर दिए जाएंगे। इस ट्वीट के साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादवकर ने फोटोज की सीरीज भी शेयर की है। जिसमें मंत्री और जिला कलेक्टर दौलत देसाई 'भूमिपूजन'  करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्य सरकार ने भी 95,000 रु. प्रत्येक घर के निर्माण के लिए दिया है। बाकी खर्च सलमान खान और एलेन फाउंडेशन उठा रहे हैं। जिनके भी घर बाढ़ में नष्ट हो गए थे उन्हें 250 वर्ग फीट का घर मिलेगा।

काम की बात करें तो सलमान खान, प्रभुदेवा की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ईद पर रिलीज करने वाले थे, लेकिन फिल्म COVID-19 महामारी के कारण रूक गई है। इसी के साथ सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'किक 2' में भी काम करते नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर 'बिग बॉस' के नए सीजन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान अब 'बिग बॉस 14' लेकर आ रहे हैं जिसके प्रोमो भी जारी हो चुके हैं। 
Bollywood Tadka

: Smita Sharma

salman khanhelpsrebuild 70 housesmaharashtrafloodhitkhidrapur villageBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...