main page

जबलपुर से साइकिल चलाकर मुंबई आए फैन से मिले सलमान खान, खूब हो रही फोटो वायरल

Updated 03 January, 2023 02:04:52 PM

सलमान खान की अपने फैन समीर के साथ पोज देते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। स्टार के जन्मदिन पर सलमान से मिलने के लिए समीर जबलपुर से पांच दिनों तक साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचे।

मुंबई। सलमान खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया और अपने कई फैंस से नहीं मिल सके जो मुंबई में उनके घर के बाहर जमा हुए थे। हालांकि, उन्होंने उस एक फैन से मिलने की बात कही, जिसने पांच दिनों तक साइकिल चलाई और जबलपुर (मध्य प्रदेश) से मुंबई (महाराष्ट्र) तक की यात्रा तय की ताकि वह सलमान के जन्मदिन पर उन से मिल सकें।

सलमान की अपने फैन से मुलाकात की फोटोज क्लिक करवाई और अब यह फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। एक्टर ने फोटोज में समीर और उसकी साइकिल के साथ पोज दिया। सर्द मौसम के बावजूद समीर ने पूरे रास्ते साइकिल चलाई और उनकी साइकिल पर सलमान खान की 'बीइंग ह्यूमन' लिखा हुआ था।

समीर ने अपनी साइकिल के आगे एक बोर्ड भी लगाया। बोर्ड पर लिखा था, "चलो उनको दुआएं देते चलें। जबलपुर से मुंबई।" इसमें सलमान खान के मशहूर गाने 'दीवाना मैं चला' की एक लाइन भी थी।

समीर ने बताया कि वो 22 दिसंबर को जबलपुर स्थित अपने घर से निकला और 29 दिसंबर को सलमान के घर पहुंचा। 29 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन मनाते हैं।

पिछले हफ्ते सलमान ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया और उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैन्स जमा हो गए थे। सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आए। जब भीड़ बेकाबू हो गई तो स्थिति थोड़ी बिगड़ गई और पुलिस को प्रशंसकों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। बॉलीवुड स्टार ने एक ग्रैंड बैश दिया, जिसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, तब्बू, सुनील शेट्टी, पूजा हेगड़े, संगीत बिजलानी, इयूलिया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

सलमान को हाल ही में “राधे योर मोस्ट वांटेड भाई” में देखा गया था। तब से, उन्होंने चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म गॉडफादर और रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पहली फिल्म वेद में गेस्ट की भूमिका निभाई। सलमान जल्द ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ में नज़र आएंगे।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Salman Khanfancycled from Jabalpur to Mumbaiphotoviral

loading...