main page

मामा सलमान के 55वें बर्थडे पर 1 साल की हुईं भांजी आयत, खान परिवार में होगा डबल सेलिब्रेशन

Updated 27 December, 2020 11:12:49 AM

27 दिसंबर यानि आज इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान बर्थडे। सलमान इस साल अपना 55लीं बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन सलमान के बर्थडे के दिन उनसे जुड़े एक खास शख्स का जन्मदिन भी आता है।

मुंबई: 27 दिसंबर यानि आज इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान बर्थडे। सलमान इस साल अपना 55लीं बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन सलमान के बर्थडे के दिन उनसे जुड़े एक खास शख्स का जन्मदिन भी आता है।

Bollywood Tadka

ये शख्स है सलमान की बहन अर्पिता और आयुष की बेटी आयत शर्मा। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता ने बीते साल सलमान के जन्मदिन के दिन ही बेटी आयत को जन्म दिया था।इस साल आयत भी अपने मामा सलमान खान के साथ अपना पहला बर्थडे मनाने वाली हैं। ऐसे में खान फैमिली में डबल सेलिब्रेशन का मौका है। 

Bollywood Tadka

इस वजह से अर्पिता ने दिया था सलमान के बर्थडे पर बेटी को जन्म

अर्पिता सलमान के बेहद करीब हैं। ऐसे में अर्पिता के दोनों बच्चों को भी सलमान बहुत प्यार करते हैं। अर्पिता ने सलमान के बर्थडे पर बेटी को जन्म देने का फैसला किया था। इसके बाद ये सवाल उठे थे कि उन्होंने आखिर ऐसा फैसला क्यों किया। वहीं इस सवाल का जवाब खुद आयुष शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद दिया था। आयुष ने बताया था-अर्पिता की डिलीवरी डेट दिसंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर जनवरी के शुरुआती दिनों तक मिली थी।

Bollywood Tadka

जब हमने ये बात परिवार वालों को बताई तो सलमान भाई ने उत्साहित होकर हमसे जन्मदिन का तोहफा मांगा। इसके बाद ये तय हुआ कि आयत का जन्म भाईजान के जन्मदिन पर होगा। भाई के बर्थडे पर आयत का स्वागत करना बहुत अच्छा शगुन है।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए अर्पिता ने पहले ही हॉस्पिटल में बुकिंग भी करवा ली थी और 27 दिसंबर 2019 को अर्पिता ने सी-सेक्शन के जरिए अर्पिता ने बीते साल सलमान की जन्मदिन की पार्टी रात 12 बजे की थी।

Bollywood Tadka

इसके बाद अर्पिता सुबह के समय अस्पताल में भर्ती हुईं और एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अपनी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने आयत रखा। 

Bollywood Tadka

अर्पिता की बात करें तो वह  सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है। सलमान के तो वह बेहद करीब हैं।अर्पिता ने साल 2014 में आयुष शर्मा संग शादी रचाई थी। अर्पिता और आयुष दो बच्चों के माता-पिता है बेटा आहिल शर्मा और बेटी आयत शर्मा। आहिल का जन्म 30 मार्च 2016 को हुआ था।


 

: Smita Sharma

salman khannieceayat sharmaturns 1Adorable photosarpita khanAayush SharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...