बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान और सिंगर यूलिया वंतूर की प्रेम कहानी छुपाए नहीं छुप रही है। लाॅकडाउन की वजह से सलमान अपने पनवेल वाले फार्महाउस में रहे हैं। इस फार्महाउस में उनके साथ मां सलमा खान, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान संग अन्य परिवार के सदस्य हैं। वहीं घरवालों के अलावा उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी इसी फार्महाउस में रह रही हैं।
18 Apr, 2020 01:19 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान और सिंगर यूलिया वंतूर की प्रेम कहानी छुपाए नहीं छुप रही है। लाॅकडाउन की वजह से सलमान अपने पनवेल वाले फार्महाउस में रहे हैं। इस फार्महाउस में उनके साथ मां सलमा खान, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान संग अन्य परिवार के सदस्य हैं। वहीं घरवालों के अलावा उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी इसी फार्महाउस में रह रही हैं।
कुछ दिनों पहले ही हले यूलिया का घुड़सवारी करते हुए एक वीडियो सामने आया था, जिससे इस बात का पता चला था कि वे सलमान के साथ हैं। वहीं हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बार दोनों साथ दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूलिया कंप्यूटर के सामने बैठी चैट शो पर बात कर रही हैं और पीछे से सलमान खान आकर उन्हें सरप्राइज कर देते हैं।
सलमान को देखने के बाद यूलिया का रिएक्शन देखने लायक है। दरअसल, यूलिया अपने रोमानियाई चैट शो पर किसी से बात कर रही थी. अचानक से सलमान खान आए उन्हें और कंप्यूटर को देखा और फिर चले गए। चले क्या गए यूं कहिए कि यूलिया ने उन्हें भगा गिया। सलमान के जाने के बाद यूलिया कैमरा पर शरमाने लगीं और सलमान की ओर देखने लगीं। इस वीडियो को सलमान के फैन पेज ने शेयर किया। फैंस सलमान और यूलिया के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि यूलिया और सलमान की डेटिंग की खबर सालों से आ रही हैं. इन दोनों को इवेंट और पार्टियों में अक्सर साथ देखा गया है। हालांकि सलमान खान ने कभी यूलिया संग अपने रिश्ते कि पुष्टि मीडिया और पब्लिक के सामने नहीं की।
काम की बात करें तो सलमान फिल्म 'राधे' और 'कभी ईद कभी दीवाली' जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि सलमान 'किक 2' में भी नजर आ सकते हैं।